हरियाणा में चार मार्च से बदलेगा मौसम

On: March 2, 2026 11:06 AM
Follow Us:

Haryana Weather Update : हरियाणा में चार मार्च से बदलेगा मौसम
Haryana Weather Update : हरियाणा में चार मार्च से बदलेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मिलेगी गर्मी से राहत

Haryana Weather Update  (मेरा हरियाणा), चंडीगढ़ : उत्तरी भारत के मैदानी राज्यों में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। खासकर हरियाणा में इन दिनों तापमान में काफी वृद्धि दर्ज की जा रही है। हालात यह है कि प्रदेश के कई जिलों का तापमान मार्च के शुरुआती दिनों में ही 30 डिग्री के पार जा चुका है। इससे जहां लोगों को गर्मी से दो चार होना पड़ रहा है वहीं फसलों विशेषकर गेहंू के लिए इतनी ज्यादा गर्मी खतरनाक है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि गेहूं की इस स्टेज में सबसे बेहतर तापमान 25 डिग्री के आसपास रहता है। लेकिन प्रदेश का तापमान इससे पांच डिग्री ज्यादा है जोकि गेहूं की फसल की पैदावार पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

मौसम विभाग ने जारी की राहत भरी सूचना

भारतीय मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई भविष्यवाणी यदि सही साबित होती है तो आने वाले दिनों में हरियाणा के लोगों और किसानों के लिए यह राहत भरा होगा। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में चार मार्च तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ 4 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से हरियाणा में बादलवाही बढ़ेगी। खासकर हरियाणा के उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

9 शहरों का पारा 30 डिग्री के पार

प्रदेश में मार्च माह की शुरूआत गर्मी से हुई है। मार्च माह के पहले ही दिन प्रदेश के 9 शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। वहीं अधिकांश शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के पूवार्नुमान के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह में हरियाणा में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में बादलवाही बढ़ने के साथ हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है, लेकिन किसी बड़े वर्षा तंत्र की संभावना फिलहाल नहीं है।

ये भी पढ़ें : Haryana Budget Live : सीएम सैनी आज पेश करेंगे हरियाणा का बजट

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

कैसे अंग्रेजों के हाथीखाने से बना अंबाला का कैलाश मंदिर? 1844 में पड़ी नींव, गूंज रहा हर-हर महादेव

गुरुग्राम में जलभरावः Cars 24 ने सड़क पर उतारी नाव तो पुलिस ने काटा 50000 रुपये चालान, कंपनी हेड प्राची बोली-हम दोबारा मदद करेंगे

गुरुग्राम में 22 साल के युवक की हत्या, कार्रवाई ना करने पर दो पुलिस जवान सस्पेंड

कभी बाल खींचती, कभी थप्पड़ मारती… कैमेलियास में नौकरानी की बेरहमी से पिटाई, मालकिन को नहीं आया तरस

हरियाणा रोडवेज की बस में हंगामाः ड्राइवर-कंडक्टर से भिड़ा युवक, बोला-मैं पुलिस में हूं, 3 बार रोकनी पड़ी बस, आईकार्ड मांगा तो चेहरा छिपाया

IIT Success Story: बहन से जाना JEE क्या है, जेईई क्रैक कर IIT पहुंचा गौरव, बना गांव का पहला IITian