जब पूरी दुनिया ने 21 जून को मनाया योग दिवस, तो भारत के इस राज्य ने क्यों चुनी 22 जून की तारीख; वजह कर देगी हैरान

On: June 22, 2026 4:02 AM
Follow Us:

International Yoga Day Nagaland: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को दुनिया भर में मनाया जाता है। इस साल 21 जून को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम के साथ मनाया गया। लेकिन इस बार पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड योग दिवस को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि यहां योग दिवस का आधिकारिक कार्यक्रम आज नहीं, बल्कि 22 जून (सोमवार) को आयोजित किया जाएगा।

639176636423188446 Also read: देशभर में NEET UG Re-Exam का सफल आयोजन, 22 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने दी परीक्षा; कुछ के लिए एक मिनट की देरी बनी सजा

नागालैंड में 22 जून को होगा योग कार्यक्रम

दरअसल, इस साल 21 जून रविवार को पड़ा। नागालैंड, जो मुख्य रूप से ईसाई बहुल राज्य है, में रविवार को चर्च सेवाएं और धार्मिक का विशेष महत्व होता है। ऐसे में राज्य के विभिन्न सामाजिक संगठनों, छात्र संगठनों और चर्च निकायों ने रविवार के दिन स्कूलों में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर आपत्ति जताई थी।

क्योंकि स्कूल शिक्षा विभाग ने पहले ही एक आदेश जारी कर दिया था, जिसके तहत सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 21 जून को योग कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा गया था। लेकिन लोगों ने इस फैसले पर विरोध जताया। इसके बाद राज्य सरकार ने कार्यक्रम को एक दिन आगे बढ़ाने का फैसला लिया।

स्कूल शिक्षा विभाग के ताजा निर्देश के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से जुड़े कार्यक्रम अब 22 जून को आयोजित किए जाएंगे। यह फैसला राज्य के मुख्य सचिव की मंजूरी के बाद लिया गया। प्रशासन का कहना है कि इसका उद्देश्य सभी समुदायों की भावनाओं का सम्मान करते हुए अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

LPG उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट! आज नहीं किया यह काम तो रुक सकती है गैस सप्लाई

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में ‘इंडियन डोनाल्ड ट्रंप’ की एंट्री, कौन हैं अविनाश अग्रवाल? जिन्होंने समय रैना के शो में बटोरी सुर्खियां

Haryana News: रिकॉर्ड नहीं देने पर बिजली लोकपाल सख्त, डीएचबीवीएन को 15 दिन में बकाया राशि तय करने का आदेश

Aaj Ka Mausam:दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों को मिलेगी गर्मी से राहत, 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

PM Modi In Bengal: हुगली में पीएम मोदी ने देश भर के किसानों को बड़ी दी सौगात, कहा-बंगाल अब बेड़ियों से आज़ाद होता दिख रहा है

Haryana News: हरियाणा के किसानों को पीएम मोदी का तोहफा, 15.95 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 319 करोड़ रुपये