Main door vastu tips : वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर का मेन गेट सिर्फ आने जाने का रास्ता नहीं है, बल्कि इसी रास्ते से सकारात्मक ऊर्जा और मां लक्ष्मी का आगमन होता है. अक्सह शाम के समय घर का मुख्य दरवाजा कुछ देर खुला रखने की सलाह दी जाती है. कई लोग अंधेरा होते ही दरवाजा बंद कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना शुभ नहीं. वास्तु के अनुसार, शाम का समय घर में दीपक जलाने, सफाई रखने और सकारात्मक माहौल बनाने का होता है. लोकल 18 से फरीदाबाद के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि जब सूर्य अस्त को जाता है, उस समय थोड़ी देर के लिए घर का दरवाजा खोलकर रखें. मेन गेट भी खुला रखें और अंदर के दरवाजे भी खुले रखें. थोड़ा सा गंगाजल चारों तरफ छिड़क दें. दरवाजे के बाहर घी का एक दीपक जलाएं. दीपक जलाने के बाद करीब आधा घंटा तक घर का दरवाजा खुला रखें. इससे दिनभर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है.













