Bank Holidays in 2026: इस साल बैंक कितने दिन रहेंगे बंद? महीने-वार देखें पूरी लिस्ट

On: January 24, 2026 1:03 PM
Follow Us:
Bank Holidays in 2026: इस साल बैंक कितने दिन रहेंगे बंद? महीने-वार देखें पूरी लिस्ट

Bank Holidays in 2026: बैंक ग्राहकों के लिए 2026 से जुड़ी यह खबर बेहद जरूरी है। अगर आप बैंक से जुड़े किसी काम की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि इस साल बैंक कितने दिन बंद रहेंगे। साल 2026 में बैंक छुट्टियों में राष्ट्रीय पर्व, धार्मिक त्योहार और क्षेत्रीय अवकाश शामिल हैं। इसके अलावा पूरे देश में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहने का नियम लागू रहेगा।

हालांकि राहत की बात यह है कि इन छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी। यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, फंड ट्रांसफर और डिजिटल पेमेंट जैसी सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। लेकिन कैश जमा-निकासी, चेक क्लियरेंस, लॉकर एक्सेस और अन्य काउंटर से जुड़े काम बैंक अवकाश के दिन संभव नहीं होंगे।Bank Holidays in 2026

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के आधार पर नीचे 2026 में महीने-वार बैंक छुट्टियों की लिस्ट दी गई है। ध्यान रखें कि कुछ छुट्टियां राज्य विशेष हो सकती हैं, इसलिए अपने राज्य की बैंक ब्रांच से पुष्टि जरूर करें।

जनवरी 2026

जनवरी महीने में बैंक चौथे शनिवार 24 जनवरी को बंद रहेंगे, जबकि 26 जनवरी सोमवार को गणतंत्र दिवस के कारण देशभर में बैंक अवकाश रहेगा। Bank Holidays in 2026

फरवरी 2026

फरवरी में 14 फरवरी को दूसरा शनिवार रहेगा। इसके अलावा 15 फरवरी को महाशिवरात्रि, 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती और 28 फरवरी को चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

मार्च 2026

मार्च में 4 मार्च को होली, 14 मार्च को दूसरा शनिवार, 21 मार्च को ईद-उल-फितर, 28 मार्च को चौथा शनिवार और 31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर बैंक अवकाश रहेगा। Bank Holidays in 2026

अप्रैल 2026

अप्रैल महीने में 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 11 अप्रैल को दूसरा शनिवार और 25 अप्रैल को चौथा शनिवार रहेगा, जिस कारण बैंक बंद रहेंगे।

मई 2026

मई में 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा, 9 मई को दूसरा शनिवार, 23 मई को चौथा शनिवार और 27 मई को बकरी ईद (ईद-उल-अधा) के चलते बैंक अवकाश रहेगा।

जून 2026

जून महीने में 13 जून को दूसरा शनिवार, 14 जून को चौथा शनिवार और 26 जून को मुहर्रम के कारण बैंक बंद रहेंगे।

जुलाई 2026

जुलाई में 11 जुलाई को दूसरा शनिवार और 25 जुलाई को चौथा शनिवार रहेगा, इन दोनों दिनों में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।

अगस्त 2026

अगस्त महीने में 8 अगस्त को दूसरा शनिवार, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 22 अगस्त को चौथे शनिवार के कारण बैंक अवकाश रहेगा। Bank Holidays in 2026

सितंबर 2026 Bank Holidays in 2026

सितंबर में 4 सितंबर को जन्माष्टमी, 12 सितंबर को दूसरा शनिवार और 26 सितंबर को चौथा शनिवार रहेगा।

अक्टूबर 2026

अक्टूबर महीने में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, 10 अक्टूबर को दूसरा शनिवार, 21 अक्टूबर को विजया दशमी और 24 अक्टूबर को चौथा शनिवार रहेगा।

नवंबर 2026

नवंबर में 8 नवंबर को दिवाली (रविवार), 14 नवंबर को दूसरा शनिवार, 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती और 28 नवंबर को चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। Bank Holidays in 2026

दिसंबर 2026 Bank Holidays in 2026

दिसंबर महीने में 12 दिसंबर को दूसरा शनिवार, 25 दिसंबर को क्रिसमस और 26 दिसंबर को चौथा शनिवार रहेगा।

ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह

अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो छुट्टियों से पहले ही निपटा लें। डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करके आप अवकाश के दिनों में भी बैंकिंग काम आसानी से कर सकते हैं। Bank Holidays in 2026

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now