दादा गौतम के बयान से सत्ता पक्ष व विपक्ष दोनों असहज

On: February 27, 2026 10:07 PM
Follow Us:

Haryana Budget Session
Haryana Budget Session: दादा गौतम के बयान से सत्ता पक्ष व विपक्ष दोनों असहज

Haryana Assembly Budget Session,(मेरा हरियाणा), चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन सोमवार को सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब बीजेपी विधायक रामकुमार दादा गौतम ने बोलना शुरू किया। उनके तीखे और बेबाक अंदाज ने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को असहज कर दिया, जिसके बाद स्पीकर को उनकी कुछ टिप्पणियां कार्यवाही स्थगित करनी पड़ीं।

इस टिप्पणी पर बनी असहज स्थिति

दादा गौतम ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि जब योगी आदित्यनाथ ने वहां की कमान संभाली थी तो लोग जाने से डरते थे, लेकिन आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। उन्होंने हरियाणा में भी उसी तरह की सख्ती अपनाने की वकालत करते हुए कहा कि पैर में गोली मारने की बजाय सीने में गोली मारनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हर साल सीईटी कराने की मांग भी रखी।

डीजीपी ओपी सिंह के कार्यकाल की सराहना की

बीजेपी विधायक ने हरियाणा के पूर्व डीजीपी ओपी सिंह (Former DGP OP Singh) के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से उनका कार्यकाल बढ़ाने की सिफारिश की थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि अब नए डीजीपी के काम का इंतजार रहेगा और प्रदेश में कानून व्यवस्था के लिए ‘योगी मॉडल’ लागू करना होगा।

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमला बोला

दादा गौतम ने अपने भाषण में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर सीधा हमला बोला और वोट चोरी का मुद्दा उठाया। कांग्रेस विधायक इस पर अपनी सीटों से उठकर वेल तक पहुंच गए और जोरदार नारेबाजी की। स्पीकर ने उन्हें तुरंत अपनी सीटों पर लौटने के निर्देश दिए, जबकि मुख्यमंत्री सैनी ने विपक्ष से राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान वॉकआउट न करने की अपील की।

मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल की तारीफ की

हालांकि बाद में दादा गौतम ने अपने अंदाज में कहा कि वे यह नहीं कहते कि भूपेंद्र हुड्डा ने काम नहीं किए। उन्होंने उन्हें ‘बहुत प्यारा आदमी’ बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल की भी तारीफ की। गौतम ने कहा कि खट्टर सरकार ने पहली बार मेरिट के आधार पर नौकरियां दीं और अवैध कॉलोनियों को वैध करने का बड़ा काम किया।

ये भी पढ़ें : Haryana Budget Session: सरकार नौकरियों सहित हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार : मुख्यमंत्री नायब सैनी

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Himachal Pradesh Truck Driver Neha Thakur Story: एयर होस्टेस की ट्रेनिंग छोड़कर बनीं ट्रक ड्राइवर, पढ़िए हिमाचल की बेटी नेहा ठाकुर की कहानी

हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के गुरुग्राम में 3 ठिकानों पर ED की रेड, 248 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े में चल रही जांच

STF को देखते ही फ्लाईओवर से कूद गया बदमाश फिल्मी, टोल मैनेजर की हत्या में था फरार

गुरुग्राम में हिट एंड रन केसः शराब के नशे में चूर था बैंसला, बाइकर सिया का 2KM तक किया था पीछा, SIT की जांच में बड़ा खुलासा

BHEL लॉकर से कहां गायब हुई 31 किलो चांदी, 2022 के बाद गजब का खेल, इन अफसरों पर CBI को शक..

Chandīgarh iphone langar ban। Why chandigarh police Stop I-phone Langar। आईफोन लंगर: चंडीगढ़-मोहाली में जुटाई भीड़ तो जाना होगा जेल, क्‍यों हुआ एक्‍शन