आठ मार्च को जंतर-मंतर पर जाने की तैयारी को लेकर हुई बैठक

On: March 7, 2026 4:01 AM
Follow Us:

A meeting was held regarding preparations for going to Jantar Mantar on March 8.
यूजीसी बिल के लेकर बैइक करते हुए।

Faridabad News(मेरा हरियाणा नेटवर्क)बल्लभगढ़। सनातन कार्यालय सेक्टर-2 बल्लभगढ़ पर देर शाम को समस्त सवर्ण समाज समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में 8 मार्च को दिल्ली जंतर मंतर पर यूजीसी बिल के विरुद्ध होने वाले धरना प्रदर्शन में फरीदाबाद से कम से कम 100-125 लोग जाएंगे। जिसके लिए एक बस की बुकिंग की जाएगी। इसके अलावा 10-15 गाडिय़ां बैनर, पंपलेट, स्टीकर आदि तैयार की जाएंगी। इस में शामिल होने वाले लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था दोपहर के लंच को लेकर चर्चा हुई।

जहां निर्णय हुआ कि गाडिय़ां आठ मार्च को सुबह 10 बजे जाट भवन सेक्टर-3 बल्लभगढ़ पर उपलब्ध रहेंगी। सभी लोग ठीक 10 बजे जाट भवन पर पहुँच जाएं। विषय यूजीसी बिल का विरोध, जो सभी सामान्य वर्ग के बच्चों के लिए कॉलेज, विश्वविद्यालय में एक बेहद असुरक्षित माहौल पैदा करने वाला और सभी वर्गों के बच्चों में वैमनस्य पैदा करना है। इस बैठक में दीपक गौड, राजेश गोयल, राहुल गर्ग, इंद्रजीत पाराशर, एडवोकेट अवधेश कुमार शर्मा, कवि राजेंद्र प्रसाद शर्मा, डॉक्टर शिव भारद्वाज, नेम सिंह शास्त्री, योगेश चौहान, अमित कुमार, दिनेश कौशिक, नीरज शर्मा, कविता शर्मा, गौरव भाटी, शिवकुमार पांडे, कुणाल शर्मा, प्रवीन शर्मा, इंद्रजीत शर्मा, लाल शर्मा आदि अन्य गणमान्य लोग मौजूद है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

STF को देखते ही फ्लाईओवर से कूद गया बदमाश फिल्मी, टोल मैनेजर की हत्या में था फरार

गुरुग्राम में हिट एंड रन केसः शराब के नशे में चूर था बैंसला, बाइकर सिया का 2KM तक किया था पीछा, SIT की जांच में बड़ा खुलासा

BHEL लॉकर से कहां गायब हुई 31 किलो चांदी, 2022 के बाद गजब का खेल, इन अफसरों पर CBI को शक..

Chandīgarh iphone langar ban। Why chandigarh police Stop I-phone Langar। आईफोन लंगर: चंडीगढ़-मोहाली में जुटाई भीड़ तो जाना होगा जेल, क्‍यों हुआ एक्‍शन

‘मैं कोई चुन्नू-मुन्नू अफसर नहीं हूं’, गुरुग्राम में कब्जा हटाने पहुंचे अधिकारी से भिड़ा शख्स, वीडियो वायरल

1 रुपये वाला पेपर भी लगेगा करोड़ों की प्रॉपर्टी जैसा असली, जमीन खरीदने से पहले समझिए कागजों का सारा राज