- साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला
Jind News(मेरा हरियाणा नेटवर्क) जींद। साइबर थाना पुलिस ने रिटायर फौजी के बैंक खाते से सात लाख 73 लाख रुपये हडपने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।श्याम नगर निवासी पवन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आर्मी से रिटायर्ड है और अपना बिजनेस चलाता है। उसका बरवाला एचडीएफसी बैंक में खाता है। गत 27 नवंबर को वह जमीन की पेमेंट देने लिए बैंक से रुपये निकलवाने गया था।
साइबर थाना पुलिस ने पवन की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
जब उसने अपने बैंक खाते से आरजीटीएस की कोशिश की तो उसे पता चला कि खाते से सात लाख 73 हजार 309 रुपये गायब थे। बैंक खाते से गत नवंबर को राशि को अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया था। जिसके लिए यूपीआई का प्रयोग किया गया था। जबकि उसने एटीएम को चालू नही किया है। न ही नेट बैंकिंग की हुई है। राशि खाते से ट्रांसफर होती रही लेकिन उसके पास कोई मैसेज नही आया। पवन ने आरोप लगाया कि किसी बंैक कर्मी की मिलीभगत से उसके खाते से रुपये ट्रांसफर किए गए हंै। साइबर थाना पुलिस ने पवन की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।














