Haryana: हरियाणा में एंटी गैंगस्टर यूनिट की बड़ी कार्रवाई, 5 शार्प शूटर गिरफ्तार

On: March 28, 2026 1:39 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर-7 की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों के इशारे पर काम कर रहे पांच शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी हरियाणा और दिल्ली के व्यापारियों से करोड़ों रुपये की फिरौती मांगने के नेटवर्क से जुड़े थे और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टर रणदीप मलिक और दीपक बॉक्सर के निर्देश पर काम कर रहे थे। गिरोह पानीपत, जींद और दिल्ली के नरेला क्षेत्र के व्यापारियों को निशाना बनाकर उनसे 5 करोड़ से 25 करोड़ रुपये तक की रंगदारी मांग रहा था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी किसी बड़ी फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले हैं। इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने पांचों शार्प शूटरों को वारदात से पहले ही काबू कर लिया। आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

जांच में सामने आया है कि गिरोह बेहद शातिर तरीके से काम करता था। आरोपी रात के समय सोते हुए लोगों के मोबाइल फोन चोरी कर लेते थे और उसी नंबर का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप अकाउंट लॉगिन कराते थे। ओटीपी उसी मोबाइल पर आने के कारण विदेश में बैठे गैंगस्टर आसानी से अकाउंट एक्सेस कर लेते थे और फिर व्हाट्सएप कॉल के जरिए व्यापारियों को धमकी देते थे।

एसीपी अजित सिंह के अनुसार, सोनीपत स्थित पहल न्यूट्रिशन नामक संस्था से भी 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी और आरोपी वहां फायरिंग की तैयारी में थे। पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक आरोपी मौके की रेकी कर रहा था और बाकी साथी वारदात में शामिल होने वाले थे।

पुलिस की सतर्कता के चलते आरोपियों को शुरुआती चरण में ही पकड़ लिया गया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई। गिरफ्तार आरोपियों में से एक की पहचान आकाश के रूप में हुई है, जिस पर पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

जींद में होटल में चल रहा था ‘गंदा’ काम, पुलिस ने मारी रेड, आगे की कहानी जानकर होंगे हैरान!

Haryana Gold Silver Rate Today: हरियाणा में 98000 पर आया सोना ! चांदी भी लुढ़की, चेक करें गोल्ड-सिल्वर रेट | Haryana

हरियाणा में मौसमः रात का पारा 9 डिग्री तक गिरा, अब कोहर और धुंध के लिए हो जाओ तैयार, बारिश के आसार नहीं, ठंड पकडेगी जोर

Mausam News: Cyclone Akvan Impact: अकवान तूफान का आंध्र-ओडिशा में तांडव, अब बंगाल-बिहार से यूपी तक कल आफत, 10 राज्यों में IMD का अलर्ट

Astro Tips : क्या आपके भी बन रहे हैं बेवजह दुश्मन? लाल साबुत मसूर दाल से मिलेगी मुक्ति, ये रहा तरीका

ना ठीक से खा रहे, ना सांस ले पा रहे… फरीदाबाद का यह इलाका बना दूसरा तुगलकाबाद, कूड़े के पहाड़ ने छीना सुकून