Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, देखें आज के ताजा रेट्स

On: April 3, 2026 3:09 PM
Follow Us:

Gold Silver Price: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के असर से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को जहां दोनों धातुओं के दाम में तेजी आई थी, वहीं गुरुवार को बाजार में गिरावट दर्ज की गई। सर्राफा बाजार और वायदा दोनों में कमजोरी देखने को मिली, जिससे सोना 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.28 लाख रुपये प्रति किलो के नीचे आ गई।

Multi Commodity Exchange of India पर भी गुरुवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के दौरान सोने की कीमत में करीब 5,000 रुपये की गिरावट आई, जबकि चांदी 19,000 रुपये तक लुढ़क गई। शुक्रवार को Good Friday के कारण एमसीएक्स बाजार बंद रहा, और अब शनिवार-रविवार के बाद सोमवार को ही अगला कारोबार शुरू होगा।

India Bullion and Jewellers Association के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत में 4,245 रुपये की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद इसका भाव 1,46,608 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जो पहले 1,50,853 रुपये था। इसी तरह 22 कैरेट सोना घटकर 1,34,293 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत भी घटकर 1,09,956 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसका भाव 12,023 रुपये घटकर 2,27,813 रुपये प्रति किलो पर आ गया, जो पहले 2,39,836 रुपये था।

वायदा बाजार में, एमसीएक्स पर 5 जून डिलीवरी वाला सोना 30 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 1,49,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, हालांकि दिन के दौरान यह 1,52,490 रुपये तक पहुंच गया था। वहीं 5 मई डिलीवरी वाली चांदी 10,901 रुपये गिरकर 2,32,600 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई, जबकि कारोबार के दौरान यह 2,42,800 रुपये तक गई थी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

‘ मुझे TB हो गया’, पति से बोली पत्नी-इलाज के लिए गांव जा रही हूं, फिर स्पा सेंटर में नौकरी करती मिली, युवक बोला-तुम गंदी हो गई हो, मॉल के बाहर हंगामा

मुझे शक था कि कार में बैठे लोग नशे में हैं… बाइकर सिया ने शेयर किया वीडियो, बैसला ने कहा- जानबूझकर नहीं मारा

हांसी के गुराना गांव में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस ने कब्र से बाहर निकलवाया शव

shot putter manpreet kaur story: ‘बहू अंधेरे में ही निकल जाती थी स्टेडियम’, भारत की मनप्रीत कौर ने जीता ब्रांज मेडल, सास ने बताई सफलता की कहानी

किसी को दे रहे हैं आधार की फोटोकॉपी? ऐसे जाल बिछाते हैं साइबर ठग, गलती पड़ जाएगी भारी

50 सोसायटी, 12 गांव और 2 KM की रोड… गुरुग्राम वालों की मौज, द्वारका एक्सप्रेसवे के टोल और जाम से छुटकारा