AJL केस में भूपेंद्र हुड्डा को बड़ी राहत, ED कोर्ट ने किया आरोपमुक्त; CBI पहले ही दे चुकी थी क्लीन चिट

On: April 3, 2026 4:49 PM
Follow Us:
भूपेंद्र हुड्डा

हरियाणा की राजनीति से जुड़ा एक बड़ा मामला अब खत्म होता नजर आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को AJL केस में बड़ी राहत मिली है। पंचकूला स्थित विशेष ED कोर्ट ने उन्हें आरोपमुक्त कर दिया है। इस फैसले के साथ ही कई सालों से चल रहा यह मामला लगभग समाप्त हो गया है।

मोतीलाल वोहरा को भी इसी मामले में कोर्ट ने डिस्चार्ज कर दिया है। इससे पहले CBI भी दोनों नेताओं को इस केस में आरोपमुक्त कर चुकी थी।

Enforcement Directorate की अदालत में चल रहे इस केस में बचाव पक्ष के वकील एसपीएस परमार ने जानकारी दी कि कोर्ट ने दोनों नेताओं को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले हाईकोर्ट में भी इस मामले को लेकर राहत मिल चुकी थी, जिसके बाद ED कोर्ट में डिस्चार्ज की अर्जी दाखिल की गई थी।

AJL (एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड) से जुड़े इस मामले में भूपेंद्र हुड्डा और मोतीलाल वोहरा को आरोपी बनाया गया था। मामला लंबे समय से CBI और ED कोर्ट में लंबित था। पहले CBI केस में दोनों को क्लीन चिट मिली और अब ED कोर्ट के फैसले के बाद कानूनी रूप से भी बड़ी राहत मिल गई है।

वकील के अनुसार, दोनों मामलों में आरोपमुक्त होने के बाद अब यह केस पूरी तरह से समाप्त माना जा रहा है। यह मामला कई वर्षों से चल रहा था और अब कोर्ट के ताजा फैसले के बाद इसमें नई स्थिति साफ हो गई है।

इस फैसले के बाद हरियाणा की राजनीति में भी हलचल तेज हो सकती है, क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री को बड़ी कानूनी राहत मिली है। आने वाले समय में इसका राजनीतिक असर भी देखने को मिल सकता है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now