Haryana: हरियाणा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, ये रही तीव्रता

On: April 3, 2026 11:15 PM
Follow Us:

Haryana News: शुक्रवार रात हरियाणा के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पानीपत में रात 9:48 बजे लोगों ने धरती हिलने का अनुभव किया। भूकंप के झटके हरियाणा के अलावा दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भी महसूस किए गए।

अफगानिस्तान में था भूकंप का केंद्र

भूकंप का केंद्र हिंदूकुश पर्वत क्षेत्र में बताया गया है। इसके साथ ही अफगान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में 5.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसके झटकों का असर उत्तर भारत के कई हिस्सों तक पहुंचा।

पहले भी आ चुके हैं झटके

इससे पहले 8 मार्च की सुबह भी हरियाणा में भूकंप आया था। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार उस समय भूकंप का केंद्र रेवाड़ी में था और इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई थी। भूकंप की हलचल जमीन के करीब 5 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई थी।

क्यों आता है भूकंप?

भूकंप का मुख्य कारण पृथ्वी की सतह के नीचे मौजूद टेक्टोनिक प्लेट्स की गतिविधि है। हमारी धरती 7 बड़ी और कई छोटी प्लेट्स से बनी है, जो लगातार गतिशील रहती हैं।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

‘ मुझे TB हो गया’, पति से बोली पत्नी-इलाज के लिए गांव जा रही हूं, फिर स्पा सेंटर में नौकरी करती मिली, युवक बोला-तुम गंदी हो गई हो, मॉल के बाहर हंगामा

मुझे शक था कि कार में बैठे लोग नशे में हैं… बाइकर सिया ने शेयर किया वीडियो, बैसला ने कहा- जानबूझकर नहीं मारा

हांसी के गुराना गांव में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस ने कब्र से बाहर निकलवाया शव

shot putter manpreet kaur story: ‘बहू अंधेरे में ही निकल जाती थी स्टेडियम’, भारत की मनप्रीत कौर ने जीता ब्रांज मेडल, सास ने बताई सफलता की कहानी

किसी को दे रहे हैं आधार की फोटोकॉपी? ऐसे जाल बिछाते हैं साइबर ठग, गलती पड़ जाएगी भारी

50 सोसायटी, 12 गांव और 2 KM की रोड… गुरुग्राम वालों की मौज, द्वारका एक्सप्रेसवे के टोल और जाम से छुटकारा