Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम बदला, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

On: April 5, 2026 1:32 AM
Follow Us:

Haryana Weather: हरियाणा: राज्य में 4 अप्रैल को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। 50–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने दक्षिण और पूर्वी हरियाणा के जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। इनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी शामिल हैं। यहां तेज आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है।

वहीं हिसार, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और यमुनानगर समेत अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

तापमान में गिरावट

ओलावृष्टि और बारिश के कारण औसत तापमान में करीब 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सामान्य से ठंडा महसूस हो रहा है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now