Haryana: हरियाणा रोडवेज की बस सड़क हादसे का हुई शिकार, 20 यात्री घायल

On: April 5, 2026 9:39 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में रोडवेज की एक बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। दिल्ली-मथुरा नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बस को सामने से टक्कर मार दी, जिससे बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाकर सवारियों को बाहर निकाला। हादसे में करीब 20 यात्री घायल हो गए, जिनमें 2-3 लोगों को गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ट्रक ड्राइवर भी घायल हुआ है। सभी यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी बस के जरिए उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

यह बस बल्लभगढ़ से दिल्ली ISBT जा रही थी। हादसा YMCA फ्लाईओवर पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर पर पहुंचते ही दूसरी लेन से आ रहे ट्रक ने डिवाइडर तोड़ते हुए बस में सीधी टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक काफी तेज गति में था और नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते वह दूसरी लेन में घुस गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और आगे बैठी सवारियों को गंभीर चोटें आईं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल 2-3 लोगों का इलाज किया गया और बाद में उन्हें भी छुट्टी दे दी गई।

हादसे के बाद बस बीच सड़क पर ही बंद हो गई, जिससे ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से बस को हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

बस में सवार यात्रियों का आरोप है कि ट्रक चालक नशे में था। हालांकि पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। बल्लभगढ़ थाना के ASI वीर सिंह ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

‘ मुझे TB हो गया’, पति से बोली पत्नी-इलाज के लिए गांव जा रही हूं, फिर स्पा सेंटर में नौकरी करती मिली, युवक बोला-तुम गंदी हो गई हो, मॉल के बाहर हंगामा

मुझे शक था कि कार में बैठे लोग नशे में हैं… बाइकर सिया ने शेयर किया वीडियो, बैसला ने कहा- जानबूझकर नहीं मारा

हांसी के गुराना गांव में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस ने कब्र से बाहर निकलवाया शव

shot putter manpreet kaur story: ‘बहू अंधेरे में ही निकल जाती थी स्टेडियम’, भारत की मनप्रीत कौर ने जीता ब्रांज मेडल, सास ने बताई सफलता की कहानी

किसी को दे रहे हैं आधार की फोटोकॉपी? ऐसे जाल बिछाते हैं साइबर ठग, गलती पड़ जाएगी भारी

50 सोसायटी, 12 गांव और 2 KM की रोड… गुरुग्राम वालों की मौज, द्वारका एक्सप्रेसवे के टोल और जाम से छुटकारा