Haryana: हरियाणा में गैस एजेंसी के खिलाफ FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

On: April 5, 2026 5:45 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के सिरसा में घरेलू गैस सिलेंडरों को लेकर हो रही अनियमितताओं पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। उपभोक्ताओं से अधिक पैसे वसूलने के मामले में जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक (DFSC) हरवीर सिंह ने एक गैस एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

डीएफएससी कार्यालय की ओर से पुलिस अधीक्षक को भेजे गए पत्र में बताया गया कि 31 मार्च को भूपेन्द्रा गैस सर्विस का औचक निरीक्षण किया गया था। जांच के दौरान पाया गया कि एजेंसी के कर्मचारी गोदाम से सिलेंडर लेने आए उपभोक्ताओं से गैस की कीमत के साथ-साथ होम डिलीवरी शुल्क भी वसूल रहे थे।

नियमों के अनुसार, गोदाम से सिलेंडर लेने पर उपभोक्ता को 907 रुपये का भुगतान करना होता है, जबकि होम डिलीवरी के लिए 943 रुपये निर्धारित हैं। इसके बावजूद एजेंसी के कर्मचारी उपभोक्ताओं से 943 रुपये ही वसूल रहे थे, जो स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है।

जांच के दौरान गांव किराडकोट निवासी उपभोक्ता सुखदेव सिंह से भी 943 रुपये मांगे गए। मौके पर मौजूद अधिकारी ने जब कर्मचारी से पूछताछ की तो उसने 36 रुपये वापस कर दिए, लेकिन अतिरिक्त राशि वसूलने का कोई संतोषजनक कारण नहीं बता सका।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Chandīgarh iphone langar ban। Why chandigarh police Stop I-phone Langar। आईफोन लंगर: चंडीगढ़-मोहाली में जुटाई भीड़ तो जाना होगा जेल, क्‍यों हुआ एक्‍शन

‘मैं कोई चुन्नू-मुन्नू अफसर नहीं हूं’, गुरुग्राम में कब्जा हटाने पहुंचे अधिकारी से भिड़ा शख्स, वीडियो वायरल

1 रुपये वाला पेपर भी लगेगा करोड़ों की प्रॉपर्टी जैसा असली, जमीन खरीदने से पहले समझिए कागजों का सारा राज

नौकरी करने गया अंबाला का ये छोरा न्यूजीलैंड में बना वुशू चैंपियन, जानिए कौन हैं लालकुर्ती के रहने वाले पवन दीप सिंह?

‘लॉन्च होते ही 80 फोन बिक गए’, iPhone 18 Pro की सेल शुरू होते ही मची मारामारी, शोरूम मैनेजर ने बताई स्थिति

44 लाख का मामला… हरियाणा पुलिस का कारनामा, कोर्ट भी रह गया सन्न, दलील सुनकर आप भी हंसेंगे