Haryana: हरियाणा में हैरान कर देने वाली घटना, पुलिसकर्मी को बोनट पर घसीटा

On: April 6, 2026 7:54 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के करनाल में सेक्टर-6 चौक पर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां पुलिसकर्मी कुलबीर ने काले शीशों और बिना नंबर प्लेट वाली कार को रोकने की कोशिश की। इस दौरान नाबालिग चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय तेज कर दी, जिससे पुलिसकर्मी कार के बोनट पर गिर गया और करीब 50 मीटर तक उसी हालत में लटका रहा।

कुछ दूरी बाद पुलिसकर्मी किसी तरह नीचे उतरा, जिसके बाद आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने बाद में कार को ट्रेस कर कब्जे में लिया और नाबालिग चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार यह घटना 27 मार्च की है। कार में चालक के साथ एक नाबालिग लड़की भी सवार थी। घटना के बाद आरोपी ने बचने के लिए कार पर नंबर प्लेट लगा ली और शीशों पर लगी काली फिल्म भी हटा दी थी।

इसके बावजूद पुलिस ने जांच के दौरान सेक्टर-6 की मार्केट में कार की पहचान कर ली। पूछताछ में नाबालिग ने पूरी सच्चाई कबूल कर ली। उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई। बताया जा रहा है कि नाबालिग की मां ऑस्ट्रेलिया की पीआर है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

फरीदाबाद के वल्लभगढ़ में पूर्व सरपंच के घर डेढ़ करोड़ की चोरी, परिवार को कमरों में बंद कर फरार हुआ चोर

न दुकान, न बड़ा निवेश…अंबाला से खरीदिए कपड़े, घर बैठे बेचिए, नए बिजनेस के लिए ये सबसे धांसू आइडिया

परिक्रमा से पूरी होगी हर मुराद…फरीदाबाद का ये मंदिर 5 हजार साल पुराना, जानिए लोकेशन

हिमाचल नंबर की बोलेरो पर लिखा था ‘किडनैपिंग कार…नो फेस-नो केस’, पुलिस ने उतारी हेकड़ी, IPS पंकज नैन बोले-सड़क पर दादागिरी नहीं चलेगी

गुरुग्राम हिट एंड रन केस को जातीय रंग देने पर भड़की पीड़िता सिया, आरोप कल्याण बैंसला को 14 दिन के लिए जेल भेजा

सोनीपत में 6 माह के पोते पर पिटबुल अटैक पर दादी बोली-कुत्ते का मालिक खर्चा देने से कर रहा इंकार