Haryana Weather News: इन जिलों में होगी हल्की बारिश, 20 अप्रैल से दिखेगा भीषण गर्मी का कहर

On: April 20, 2026 7:56 AM
Follow Us:

Haryana Weather News: हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। शुक्रवार और शनिवार को राज्य के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई जिससे तेज गर्मी से राहत में लेकिन आज रविवार को राज्य के कई जिलों में तेज गर्मी के वजह से लोगों की परेशानी बढ़ेगी। राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। सबसे अधिक दिन का तापमान रोहतक में दर्ज किया गया है। रोहतक का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है।

मेवात सोनीपत अंबाला करनाल सिरसा में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। शनिवार की रात एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय होने से आज रविवार को भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

आज पश्चिम हरियाणा में बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सिरसा फतेहाबाद हिसार भिवानी चरखी दादरी महेंद्रगढ़ रेवाड़ी गुरुग्राम और मध्यवर्तीय जिलों में आज बारिश होगी। बारिश के साथ-साथ इन जिलों में तेज हवा चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

20 अप्रैल के बाद राज्य में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सोमवार से राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा सकता है। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। 20 अप्रैल के बाद राज्य में बारिश के आसार नहीं है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now