Haryana News: नूंह जिले के पुन्हाना के अनाज मंडी में पर के दिन भयंकर गर्मी के वजह से एक मजदूर की अचानक मौत हो गई। मजदूर के अचानक मौत हो जाने से मंडी में अफरातफरी मच गई और कामकाज प्रभावित हो गया।
मृतक की पहचान 50 वर्षीय राजेंद्र पासवान के रूप में हुई है जो बिहार के समस्तीपुर जिले के महुली गांव के रहने वाले हैं। राजेंद्र यहीं रहकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। सामने जानकारी के अनुसार मंडी में वह बोरिया भरने और ढोने का काम करते थे इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।
मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और कर्मचारियों ने उन्हें संभालने की कोशिश भी की लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पूछना मिलने के बाद सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला गर्मी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद मंडी में काम कर रहे मजदूरों में भय का माहौल है। उनका कहना है कि भीषण गर्मी में काम के दौरान पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिलतीं, जिससे उनकी सेहत पर गंभीर असर पड़ता है। मजदूरों ने प्रशासन से मांग की है कि गर्मी के मौसम में काम के दौरान जरूरी सुरक्षा और राहत के इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।













