Haryana Weather: हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर जारी, 38 साल बाद रात का तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

On: May 22, 2026 8:57 AM
Follow Us:

Haryana Weather: हरियाणा में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। दिन के साथ-साथ अब रातें भी तपने लगी हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग और चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है, लेकिन इसके बाद फिर से गर्मी तेज होने की संभावना है।

आज और कल मिल सकती है थोड़ी राहत

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 22 मई की रात और 23 मई को पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के ऊपर बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से हरियाणा के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाने, धूलभरी हवाएं चलने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

24 मई से फिर बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 24 से 27 मई के बीच प्रदेश में मौसम फिर से शुष्क और अत्यधिक गर्म रहेगा। कई जिलों में हीटवेव और सीवियर हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है।

विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

38 साल बाद टूटा रात के तापमान का रिकॉर्ड

हरियाणा में इस बार रात का तापमान भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। भिवानी में रात का न्यूनतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 38 वर्षों में सबसे अधिक है।

इससे पहले वर्ष 1988 में गुरुग्राम में रात का तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

8 शहरों में रात का तापमान 30 डिग्री के पार

प्रदेश के हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, नूंह और रोहतक में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। गर्म रातों के कारण लोगों को राहत नहीं मिल रही है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

बेबसी, मजबूरी और मर्डरः बिहार से बेटा-बेटी ने ऑनलाइन देखा पिता का अंतिम संस्कार, किशन लाल की अर्थी को नहीं मिला अपनों का कांधा

पानीत में पुलिस ने चिता से उठाई 20 साल की विवाहिता की लाश, चुपके से अंतिम संस्कार कर रहा था पति, एक साल पहले हुई थी लव मैरिज

छात्रों से संवाद, दुगर्म गांव में रात्रि ठहराव, 3 दिन के लिए कहां जा रहे हैं  सीएम सुक्खू

सिरसा में दूध का रेट बढ़ाने की मांग, पशुपालक 3 दिन नहीं करेंगे दूध की आपूर्ति

गुरुग्राम में बीच सड़क पर कैब चालक पर बरसाए डंडे, ट्रैफिक हुआ जाम, थाने में सुलझा मामला

Asian Games: जींद की बेटी नीरू ढांडा का डबल गोल्ड, पिता के साथ हादसा, मां बोलीं- 3 दिन से खुशी में भूख नहीं लगी | Sports