अब ऑफिस पहुंचेंगे ऑन-टाइम, 2 घंटे का सफर होगा 30 मिनट में पूरा; दिल्ली मेट्रो फेज-4 से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

On: June 17, 2026 1:15 PM
Follow Us:

Delhi Metro Phase-4: रोजाना दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले लाखों यात्रियों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। दरअसल, दिल्ली मेट्रो फेज-4 का विस्तार कार्य तेजी से चल रहा है। जिसके पूरा होने के बाद लोगों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा और लाखों लोगों को रोजाना ऑफिस, एयरपोर्ट तक पहुंचने में महज 30-45 मिनट तक का समय लगेगा।

दिल्ली मेट्रो फेज-4 में बन रहे हैं 3 कॉरिडोर

1. जनकपुरी वेस्ट – आर.के. आश्रम मार्ग (मैजेंटा लाइन)

इस कॉरिडोर की लंबाई लगभग 29 किलोमीटर होगी। जो पीरागढ़ी, मंगोलपुरी, मधुबन चौक, प्रशांत विहार और आजादपुर जैसे इलाकों को सीधे सेंट्रल दिल्ली से जोड़ेगा।

2. एयरोसिटी – तुगलकाबाद (गोल्डन लाइन)

इस मेट्रो रुट की लंबाई 23 किलोमीटर होगी। जो एयरपोर्ट इलाको को साउथ दिल्ली (तुगलकाबाद, संग्राम विहार, चतरपुर आदि) से जोड़ेगा और सफर आसान बनाएगा।

3. मौजपुर – मजलिस पार्क (पिंक लाइन)

मजलिस पार्क से मौजपुर एक्सटेंशन की लंबाई लगभग 7 किलोमीटर होगी। जो बुराड़ी, झरोदा तथा वजीराबाद जैसे इलाके को बेहतर कनेक्टिविटी देगा।

639172866633453077 Also read: Gujarat News: वडोदरा में तेज रफ्तार बनी काल! लग्जरी बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में 5 की मौत, 26 घायल

फेज-4 से घटेगा यात्रा का समय

बता दें, दिल्ली मेट्रो का फेज-4 के तहत शहर के उन हिस्सों को जोडा जाएगा, जहां अभी तक मेट्रो सुविधा सीमित है। जिसके पूरा होने के बाद लोगों को सड़क पर लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी। साथ ही, कई रूटों पर यात्रा का समय भी घट जाएगा। इस परियोजना का सबसे बड़ा फायदा ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और रोजाना सफर करने वाले लोगों को मिलेगा। जिन्हें अक्सर 1.5 से 2 घंटे ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है।

यात्रियों को मिलेंगे कई फायदे

1. 1.5 से 2 घंटे का सफर अब 30-40 मिनट में पूरा होगा।

2. ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी

3. सुरक्षित और सुविधाजनक सफर कर सकेंगे।

4. प्रदूषण में कमी आने की संभावना

5. एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को सीधा कनेक्शन मिलेगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: धान खरीद को लेकर तैयारियां पूरी, किसानों से संयम बरतने की अपील; श्याम सिंह राणा ने दिया भरोसा

Haryana News: टीम इंडिया के गोल्ड जीतने पर अनिल विज ने दी बधाई, केजरीवाल-सुरजेवाला के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया

Haryana News: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और HCS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Haryana News: गुरुग्राम में PFI Innovation Center India की शुरुआत, राव नरबीर सिंह बोले- हरियाणा की नीतियों पर बढ़ा वैश्विक कंपनियों का भरोसा

Haryana News: जींद बाईपास चौक को मिलेगी जाम से राहत, 91.97 करोड़ से बनेगा फ्लाईओवर

Haryana News: एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा, खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का गौरव- खेल मंत्री गौरव गौतम