Haryana news : हरियाणा में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा, विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

On: June 17, 2026 11:20 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) और नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने शहर को अतिक्रमण मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए संयुक्त अभियान चलाया। पिछले दो दिनों में विभाग की झारसा रोड कॉरिडोर तथा सेक्टर-58 और सेक्टर-59 क्षेत्रों में हुई कार्रवाई के बाद सार्वजनिक स्थानों की स्थिति में सुधार देखा गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि इस अभियान में जीएमडीए की प्रवर्तन शाखा, एमसीजी की स्वच्छता शाखा, सीएंडडी वेस्ट प्रबंधन टीम, सैनिटरी इंस्पेक्टर और सीएमओ की संयुक्त टीमें शामिल थीं। टीमों ने एनएच-48 से झारसा गांव तक विशेष कार्रवाई की, जिसमें सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर सफाई कार्य भी किए गए।

639173228743398448 Also read: Haryana news : हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पटवारी और उसका पति गिरफ्तार

इस अभियान में जीएमडीए की प्रवर्तन शाखा, एमसीजी की स्वच्छता शाखा, सीएंडडी वेस्ट प्रबंधन टीम, सैनिटरी इंस्पेक्टर और सीएमओ की संयुक्त टीमें शामिल थीं। टीमों ने एनएच-48 से झारसा गांव तक विशेष कार्रवाई की, जिसमें सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर सफाई कार्य भी किए गए।

अभियान के तहत लगभग 15 झुग्गियां और अस्थायी ढांचे, करीब 15 रेहड़ियां, अवैध रैंप तथा सरकारी भूमि पर रखी निर्माण सामग्री हटाई गई। पूरे कॉरिडोर से जमा कचरा, मलबा और अन्य अवरोधों को भी साफ किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और यातायात के लिए सुगम हो गया है।

झारसा रोड स्थित एक मंदिर के सामने सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। यहां से लगभग 10 अवैध दुकानें और अन्य अनाधिकृत ढांचे हटाए गए। अधिकारियों ने जानकारी दी कि शेष अतिक्रमित हिस्से को भी जल्द ही खाली करा लिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, सेक्टर-59 के निकट ग्रेटर एसपीआर पर सड़क भूमि और राजस्व रास्ते पर संचालित 12 अवैध खोखों को हटाया गया। निरीक्षण के दौरान यह भी पता चला कि कुछ लोग रेहड़ी-पटरी संचालकों से अवैध रूप से मासिक वसूली कर रहे थे। प्रशासन ने ऐसे मामलों पर भी सख्ती बरतने के संकेत दिए हैं।

भविष्य में दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए सेक्टर-58/59 रोड पर विकसित की जा रही ग्रीन बेल्ट के किनारे ग्रिल लगाई गई है।

 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Kal ka Mousam : हरियाणा समेत इन 13 राज्यों में भीषण आंधी और बारिश का अलर्ट, जाने IMD का ताजा अपडेट

अब ऑफिस पहुंचेंगे ऑन-टाइम, 2 घंटे का सफर होगा 30 मिनट में पूरा; दिल्ली मेट्रो फेज-4 से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Aaj Ka Mausam: आंधी-बारिश से थमेगी गर्मी, दिल्ली-UP-हरियाणा समेत 21 राज्यों में अलर्ट जारी; पहाड़ों पर बढ़ा भूस्खलन का खतरा

Haryana News: अवैध लिंग जांच पर हरियाणा का बड़ा एक्शन, नेटवर्क तोड़ने के लिए यूपी से मांगा सहयोग

Haryana News: गुरुग्राम में 121 करोड़ रुपये में बिका लग्जरी फ्लैट, DLF के ‘द डहलियाज’ प्रोजेक्ट ने बनाया नया रिकॉर्ड

हरियाणा सरकार ने मांगे राइट टू सर्विस कमीशन के लिए आवेदन, आयोग में भरे जाएंगे मुख्य आयुक्त एवं आयुक्त पदों के पद