Haryana News: हरियाणा के हांसी में XEN पर गिर सकती है गाज, निजी व्यक्ति 16500 की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मध्यस्थ की भूमिका निभाने का आरोप

On: June 25, 2026 2:38 AM
Follow Us:

Haryana News: भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB), हिसार ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए नगर परिषद हांसी से जुड़े रिश्वतखोरी के मामले का भंडाफोड़ किया है। ब्यूरो की टीम ने शिकायतकर्ता से 16,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए एक निजी व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि कुमार (निजी व्यक्ति) के रूप में हुई है, जो नगर परिषद हांसी में कार्यरत कार्यकारी अभियंता (XEN) विक्की कुमार के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था।

क्या था मामला-

शिकायतकर्ता ने SV&ACB, हिसार को दी गई शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके कार्यों के बिलों की मॉनिटरिंग रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करने के एवज में कार्यकारी अभियंता विक्की कुमार द्वारा रवि कुमार के माध्यम से 16,500 रुपये बतौर कमीशन/रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत की सत्यता की जांच के उपरांत ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि कुमार को शिकायतकर्ता से 16,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई

इस संबंध में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में अभियोग संख्या 21 दिनांक 24.06.2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 एवं 7A के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले में विक्की कुमार, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद हांसी तथा रवि कुमार को आरोपी नामजद किया गया है। ब्यूरो द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है तथा आगामी अनुसंधान नियमानुसार अमल में लाया जाएगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: हरियाणा में बाजरा उत्पादक किसानों की हुई बल्ले बल्ले, प्रति क्विंटल 2900 रुपये का होगा भुगतान, सीएम सैनी ने किया ऐलान

Haryana News: हरियाणा के शिक्षकों व HTET को लेकर शिक्षा विभाग सख्त, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए कड़े निर्देश

Haryana News: हरियाणा शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, PRT अध्यापकों के स्थायी जिला आवंटन आदेश लागू करने के सख्त निर्देश, 28 सितंबर तक मांगी रिपोर्ट

हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के इलाज के बिलों की होगी जांच, अब सरकार ने दिखाई सख्ती

Haryana News: गुरुग्राम-झज्जर रोड पर दर्दनाक हादसा, CISF इंस्पेक्टर समेत 3 की मौत

Haryana News: राहुल गांधी की CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग पर अनिल विज का पलटवार, दिया बड़ा बयान