Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी, इस दिन होगी मानसून की एंट्री

On: June 25, 2026 7:39 AM
Follow Us:

Haryana Weather : हरियाणा में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में कई जगहों पर बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है। राज्य में प्री-मानसून के चलते 22 जून से ही मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 6 जिलों के लिए आंधी, बारिश चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने उत्तरी हरियाणा के 6 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में बारिश के आसार जताए हैं। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और तेज अंधड़ चलने की संभावना जताई गई है।

639179274347974373 Also read: Haryana News:हरियाणा के गुरुग्राम में चला पुलिस का बुलडोजर, 13 मामलों के आरोपी का अवैध निर्माण हुआ ध्वस्त

वहीं हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि हरियाणा में जुलाई के पहले वीक में मानसून एंट्री लेगा। इस बार मानसून यूपी की तरफ से हरियाणा में आएगा।

26 जून को भी मौसम में बदलाव जारी रहेगा।  विभाग के अनुसार, इस दिन भी उत्तरी हरियाणा के इन्हीं जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में येलो अलर्ट जारी रहेगा, जहां कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

27 और 28 जून से पूरे प्रदेश में मौसम के पूरी तरह से शुष्क हो जाने का अनुमान है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: हरियाणा के हांसी में XEN पर गिर सकती है गाज, निजी व्यक्ति 16500 की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मध्यस्थ की भूमिका निभाने का आरोप

Haryana News:हरियाणा के गुरुग्राम में चला पुलिस का बुलडोजर, 13 मामलों के आरोपी का अवैध निर्माण हुआ ध्वस्त

हरियाणा के रादौर में CIA टीम पर हुए हमले में चौंका देने वाला खुलासा, आरोपी के घर से बरामद हुआ ड्रग्स

Haryana news : हरियाणा के राज्यपाल ने ‘ओलंपिक दिवस’ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत, खिलाड़ियों को दिया ये संदेश

Uttarakhand News: उत्तराखंड में वर्षा की कमी को लेकर अलर्ट हुई सरकार, कृषि मंत्री गणेश जोशी का बड़ दावा

Uttarakhand News: उत्तराखंड में फेक न्यूज फैलाना पड़ सकता है भारी, सीएम धामी ने दिए कड़े निर्देश