हरियाणा सरकार का खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा, अब स्टेट गेम्स खिलाड़ियों को भी मिलेगा ग्रेडेशन

On: June 27, 2026 5:11 AM
Follow Us:

हरियाणा ओलंपिक संघ के महासचिव एवं हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने प्रदेश सरकार द्वारा खेल ग्रेडेशन नीति में किए गए महत्वपूर्ण संशोधन का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा खेल मंत्री श्री गौरव गौतम का आभार व्यक्त किया है।

 

श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों के हित में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। अब हरियाणा स्टेट गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी खेल ग्रेडेशन का लाभ मिलेगा। इससे उन्हें सरकारी नौकरियों सहित अन्य अवसरों में भी लाभ प्राप्त होगा। हरियाणा स्टेट गेम्स का आयोजन हरियाणा ओलंपिक संघ द्वारा किया जाता है।

 

उन्होंने कहा कि यह फैसला हरियाणा के हजारों खिलाड़ियों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। इससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अधिक अवसर मिलेंगे और युवाओं का खेलों के प्रति रुझान भी बढ़ेगा। यह निर्णय प्रदेश में खेल संस्कृति को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हरियाणा सरकार लगातार खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रभावी नीतियां लागू कर रही है। नई खेल ग्रेडेशन व्यवस्था से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और हरियाणा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में अपनी अग्रणी पहचान को और मजबूत करेगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: हरियाणा में बाजरा उत्पादक किसानों की हुई बल्ले बल्ले, प्रति क्विंटल 2900 रुपये का होगा भुगतान, सीएम सैनी ने किया ऐलान

Haryana News: हरियाणा के शिक्षकों व HTET को लेकर शिक्षा विभाग सख्त, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए कड़े निर्देश

Haryana News: हरियाणा शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, PRT अध्यापकों के स्थायी जिला आवंटन आदेश लागू करने के सख्त निर्देश, 28 सितंबर तक मांगी रिपोर्ट

हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के इलाज के बिलों की होगी जांच, अब सरकार ने दिखाई सख्ती

Haryana News: गुरुग्राम-झज्जर रोड पर दर्दनाक हादसा, CISF इंस्पेक्टर समेत 3 की मौत

Haryana News: राहुल गांधी की CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग पर अनिल विज का पलटवार, दिया बड़ा बयान