हरियाणा के फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, बहन को छोड़ने की बात पर साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट

On: June 28, 2026 6:21 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में एक साले ने अपने ही जीजा को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया बता दे की घटना दिल्ली से सटे फरीदाबाद के दुर्गा बिल्डर इलाके की है। इस मामले में मृतक का पोस्टमार्टम करा दिया गया है वही आरोपी नाबालिक साले को पुलिस ने हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

फरीदाबाद के पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दुर्गा बिल्डर इलाके में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। जिसकी सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।  मृतक युवक के शरीर पर चाकू के निशान थे। मृतक की पहचान 22 वर्षीय जब्बार के रूप में हुई।

साले ने की जीजा की हत्या  

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के मुताबिक, जब्बार की पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की तो जांच में हत्या करने वाला मृतक जब्बार का नाबालिक साला ही निकला। जिसने बताया कि उसके जीजा ने उसे उसकी बहन को छोड़ने की धमकी दी थी। जिसके चलते उसने गुस्से में आकर उसकी चाकू मार कर हत्या कर दी। वहीं पुलिस प्रवक्ता यशपाल के मुताबिक फिलहाल आरोपी साले को काबू कर बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।

बिहार कर रहने वाला था मृतक

बता दें कि घटना के बाद बादशाह खान सिविल अस्पताल में मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन उसका शव अभी उसके परिजनों के हवाले नहीं किया गया है। उसके परिजन बिहार के रहने वाले हैं जिनके आने के बाद ही मृतक का शव उनके हवाले किया जायेगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: हरियाणा में बाजरा उत्पादक किसानों की हुई बल्ले बल्ले, प्रति क्विंटल 2900 रुपये का होगा भुगतान, सीएम सैनी ने किया ऐलान

Haryana News: हरियाणा के शिक्षकों व HTET को लेकर शिक्षा विभाग सख्त, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए कड़े निर्देश

Haryana News: हरियाणा शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, PRT अध्यापकों के स्थायी जिला आवंटन आदेश लागू करने के सख्त निर्देश, 28 सितंबर तक मांगी रिपोर्ट

हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के इलाज के बिलों की होगी जांच, अब सरकार ने दिखाई सख्ती

Haryana News: गुरुग्राम-झज्जर रोड पर दर्दनाक हादसा, CISF इंस्पेक्टर समेत 3 की मौत

Haryana News: राहुल गांधी की CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग पर अनिल विज का पलटवार, दिया बड़ा बयान