Haryana News: 23 इंस्पेक्टरों का हुआ ट्रांसफर, ACB में की गई नई नियुक्तियां

On: June 29, 2026 7:30 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाण पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। हरियाण पुलिस विभान ने बड़ा फेरबदल करते हुए 23 इंस्पेक्टरों के ट्रांसफर किए हैं। पुलिस डीजीपी की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, यह तबादले जनहित और प्रशासनिक आवश्यकता के आधार पर तत्काल प्रभाल से लागू किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, इस तबादले में कई जिलों के साथ-साथ एंटी करप्शन ब्यूरो, स्टेट क्राइम ब्रांच और चौथी बटालियन जैसी महत्वपूर्ण यूनिटों में नई नियुक्तियां की गई है। ACB में नई नियुक्तियों के तह हरजिंदर सिंह, राजिंदर सिंह, ओम प्रकाश और दलबीर सिंह की तैनाती की गई है। वहीं, सुखदेव सिंह और धर्मबीर को स्टेट क्राइम ब्रांच भेजा गया है।  

639181503802451984 Also read: हरियाणा की बेटी प्रियंका चहल बनीं बीएआरसी में वैज्ञानिक अधिकारी, मेहनत से हासिल की बड़ी सफलता

नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू

बता दें कि इस तबादला सूची में पंचकूला, गुरुग्राम, हिसार, अंबाला, रोहतक, कैथल, सिरसा, जींद, पलवल, चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद समेत कई जिलों के इंस्पेक्टर शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार, सभी अधिकारियों को तुरंत कार्यमुक्त कर नई तैनाती स्थल पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। 

whatsapp image 2026 06 27 at 85734 pm 1782609531

हरियाणा पुलिस की ओर से जारी ट्रांसफर ऑर्डर।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें