Haryana News: हरियाणा के सिरसा में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, तीन पुलिसकर्मी घायल, गाड़ी हुई पूरी तरह चकनाचूर

On: June 29, 2026 12:34 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले में रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां गांव नहराणा के पास गश्त पर जा रही डायल 112 की पुलिस गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में गाड़ी में सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 11:30 बजे नाथूसरी चोपटा से डायल 112 की टीम गांव नहराणा की ओर गश्त पर निकली थी। इसी दौरान चोपटा-भट्टू रोड पर नहराणा गांव के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और तेज रफ्तार में पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय वाहन में चालक विजय कुमार, एएसआई विजय कुमार और एसपीओ सुनील कुमार सवार थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तीनों घायलों को नाथूसरी चोपटा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिरसा रेफर कर दिया गया। चालक विजय कुमार को नागरिक अस्पताल सिरसा में भर्ती कराया गया है, जबकि एएसआई विजय कुमार और एसपीओ सुनील कुमार का इलाज सिरसा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

639183270347047983 Also read: पंजाब-हरियाणा HC के जज महाबीर सिंह सिंधु का निधन, पूरे राज्य में शोक की लहर; सभी कोर्ट बंद रखने के आदेश

वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त

हादसे में डायल 112 की गाड़ी पूरी तरह चकनाचूर हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन के अनियंत्रित होने के कारण हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now