हरियाणा में सरकारी कामकाज होगा और आसान, अब छुट्टी से लेकर फाइल मूवमेंट तक डिजिटल सिस्टम से होगा काम

On: July 10, 2026 3:59 PM
Follow Us:

Haryana News: सरकारी कार्यालयों में कामकाज को तेज, पारदर्शी और आसान बनाने के लिए जिला प्रशासन ने डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। इसी उद्देश्य से एचआरएमएस, ई-ऑफिस प्रणाली और इंट्रा हरियाणा पोर्टल पर लीव मैनेजमेंट को लेकर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में आयोजित इस कार्यशाला की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने की। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के बेहतर इस्तेमाल की जानकारी दी गई।

डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि कर्मचारियों के अवकाश से जुड़े आवेदन और उनकी मंजूरी की पूरी प्रक्रिया अब इंट्रा हरियाणा पोर्टल के माध्यम से ही की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कार्यालयों में फाइलों की आवाजाही यानी फाइल मूवमेंट ई-ऑफिस प्रणाली के जरिए ही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को ज्यादा पारदर्शी, सरल और समयबद्ध बनाने के लिए लगातार डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा दे रही है। इंट्रा हरियाणा पोर्टल इस दिशा में एक महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है।

सरकारी कामों में आएगी तेजी 

कार्यशाला में बताया गया कि एचआरएमएस और इंट्रा हरियाणा पोर्टल के जरिए कर्मचारियों के अवकाश, सेवा रिकॉर्ड और अन्य प्रशासनिक कार्यों को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा सकता है। इससे सरकारी कामों में तेजी आएगी, रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा और कागजी प्रक्रिया को कम किया जा सकेगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कर्मचारियों के अवकाश आवेदन समय पर निपटाए जाएं, ताकि किसी भी कर्मचारी को परेशानी का सामना न करना पड़े।

क्या है लीव मैनेजमेंट की प्रक्रिया?

कार्यशाला के दौरान कर्मचारियों को पोर्टल पर लीव मैनेजमेंट की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। इसमें लॉगिन करने, छुट्टी के लिए आवेदन करने, आवेदन को मंजूरी देने और अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। प्रशासन ने सभी विभागों से अपील की कि वे डिजिटल प्रणाली का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें और सरकारी कामकाज को आधुनिक तकनीक के माध्यम से बेहतर बनाएं। इस अवसर पर जिला वन अधिकारी रोहताश बिरथल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार, सीएमजीजीए अमोल, नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त प्रदीप कुमार, डीआईओ दीपक भारद्वाज सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

अब हरियाणा से दिल्ली जाने का सफर होगा और भी आरामदायक यात्रिय 86149 Also read: अब हरियाणा से दिल्ली जाने का सफर होगा और भी आरामदायक, यात्रियों को मिलेगी AC बस सेवा; यहां देखें किराया

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

इस नए एक्सप्रेसवे से हरियाणा के इन 4 जिलों को मिलेगा बड़ा फायदा, पश्चिम बंगाल तक पहुंचेगी हाईस्पीड कनेक्टिविटी

अंबाला कैंट बनेगा आधुनिक शहर, 1000 एकड़ जमीन पर विकसित होंगे 7 नए सेक्टर

हरियाणा में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के लिए होगी नई व्यवस्था, लागू हुआ टोकन सिस्टम; जानें पूरी प्रक्रिया

हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा सोलर प्लांट का लाभ, लेकिन समय रहते करना होगा ये काम

Haryana News: फरीदाबाद जेल में बंदी की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त, हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने कारागार विभाग से मांगी रिपोर्ट

Haryana News: बहादुरगढ़ में घर के बाहर टहल रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हत्या की वजह अभी भी रहस्य