Haryana News: हरियाणा के रोहतक में अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, नकली शराब बनाने का बड़ा नेटवर्क उजागर

On: July 11, 2026 12:07 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के रोहतक पुलिस ने नकली शराब के बड़े कारोबार का पर्दाफाश किया है। इन्द्र नगर में एक बंद प्लॉट में आरओ प्लांट की आड़ में चल रही अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा मारकर पुलिस ने भारी मात्रा में नकली शराब और उसे तैयार करने का सामान बरामद किया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

रोहतक के इन्द्र नगर स्थित एक बंद प्लॉट में आरओ प्लांट की आड़ में नकली शराब बनाने और पैकिंग का धंधा चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष यादव के मार्गदर्शन में थाना शिवाजी कॉलोनी पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। प्लॉट में बने 13 कमरों की तलाशी के दौरान पुलिस को 2725 पव्वे अवैध शराब, 3 प्लास्टिक टंकियां, एक आरओ सिस्टम, 200 लीटर केमिकल, 27 हजार 600 होलमार्क, 1 लाख 22 हजार 400 क्यूआर कोड, 9900 खाली पव्वे, 4000 ढक्कन, 1800 पैकिंग गत्ते, खाली ड्रम, रैपर और नकली शराब तैयार करने का अन्य सामान बरामद हुआ।

Haryana News हरियाणा में करंट ने उजाड़ा परिवार शाहाबाद में ब 86165 Also read: Haryana News: हरियाणा में करंट ने उजाड़ा परिवार! शाहाबाद में बिजली विभाग की लापरवाही से दो भाइयों की दर्दनाक मौत

पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब बनाने के लिए स्पिरिट कहां से लाई जाती थी और तैयार नकली शराब की सप्लाई किन-किन इलाकों में की जाती थी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा के रेवाड़ी में NH-48 पर भीषण आग, डंपर से भिड़ते ही परचून से भरा कैंटर जलकर राख, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

अब हरियाणा से दिल्ली जाने का सफर होगा और भी आरामदायक, यात्रियों को मिलेगी AC बस सेवा; यहां देखें किराया

हरियाणा के बंधुआ मजदूरी को लेकर NHRC की सुनवाई, अधिकारियों को जांच में सतर्कता बरतने को कहा

हरियाणा को मिली बड़ी सौगात, जींद-सोनीपत के बीच चलेगी भारत की पहली रोजाना हाइड्रोजन ट्रेन

हरियाणा में सरकारी कामकाज होगा और आसान, अब छुट्टी से लेकर फाइल मूवमेंट तक डिजिटल सिस्टम से होगा काम

इस नए एक्सप्रेसवे से हरियाणा के इन 4 जिलों को मिलेगा बड़ा फायदा, पश्चिम बंगाल तक पहुंचेगी हाईस्पीड कनेक्टिविटी