हरियाणाः करनाल सिविल अस्पताल की बत्ती गुल, प्रूसताओं समेत कई मरीजों को वार्ड छोड़कर आना पड़ा बाहर, व्यवस्था की खुली पोल

On: July 13, 2026 8:52 AM
Follow Us:

Last Updated:

करनाल सिविल अस्पताल में 4 घंटे बिजली गुल रही. जनरेटर भी खराब हुआ, जिससे प्रसूताएं और मरीज गर्मी से परेशान हुए. अस्पताल प्रबंधन ने जल्द व्यवस्था ठीक होने की उम्मीद जताई.

सिविल अस्पताल की बत्ती गुल, प्रूसताओं समेत मरीजों को वार्ड छोड़ आना पड़ा बाहर!Zoom

करनाल. हरियाणा के करनाल जिले में सिविल अस्पताल में सरकार और प्रशासन की कलई खुल गई. रविवार को यहा पर करीब 4 घंटे से लाइट नहीं होने से कई प्रूसताएं अस्पताल के बाहर आ गई. इस दौरा भारी गर्मी की वजह से महिलाएं और तीमारदार गर्मी में बाहर बैठे नजर आए. हालांकि, अस्पताल प्रबंधन का कहना था कि ज्यादा लोड होने की वजह से अस्पताल का जनरेटर भी खराब हो गया और अस्पताल के बिजली विभाग के कर्मचारी जनरेटर को ठीक करने में जुटे हुए थे. हालांकि, मरीजों के साथ आए तीमारदारों ने सरकार को जमकर खरी खरी सुनाई.

जानकारी के अनुसार, सिविल अस्पताल के बाहर कई प्रसूताएं और तीमारदार कागज के पंखे चलाते नजर आए. इनकी गोद में नवजन्में बच्चे भी नजर आए.

अस्पताल में इलाज कराने पहुंची महिला काजल ने कहा कि पिछले तीन घंटे से यहां पर लाइट नहीं आ रही है औपर सभी मरीज परेशान हैं. गर्मी में अंदर बैठ नहीं सकते और बाहर बैठते हैं तो मच्छर काटते हैं. महिला ने कहा छोटे-छोटे बच्चे सबसे ज्यादा परेशान है गर्मी में, महिलाओं ने कहा हमारी सिर्फ अस्पताल प्रबंधन से एक ही अपील है जल्द से जल्द यहां पर बिजली की व्यवस्था हो, महिलाओं ने कहा डॉक्टर और नर्स भी बिजली नहीं आने के कारण परेशान है हम भी बार-बार उनसे पूछ रहे हैं बिजली कब आएगी कोई भी उचित जवाब मिल नहीं रहा है.

एक अन्य महिला मरीज के परिजन कांता ने कहा कि लाइट ना आने के कारण यहां पर काफी परेशानी हो रही है और छोटे बच्चों के साथ जच्चा-बच्चा दोनों परेशान हैं. बुजुर्ग महिला ने कहा कि मेरी बहू अस्पताल में दाखिल है उसका ऑपरेशन होना है, लेकिन बिजली नहीं आने के कारण वह काफी परेशान हैं. लाइट नहीं आने के कारण उसका ऑपरेशन भी नहीं हो रहा है. करनाल जिला नागरिक अस्पताल के डॉक्टर दीपक गोयल ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि अस्पताल की लाइट पिछले 3 घंटे से नहीं है. हमारे पास जनरेटर का बैकअप था, लेकिन लोड ज्यादा होने के कारण जनरेटर काम करना बंद कर गया बै, बिजली कर्मचारी जनरेटर को ठीक करने का प्रयास कर रहे हैं. उम्मीद है थोड़ी देर तक लाइट की व्यवस्था ठीक हो जाएगी. डॉक्टर ने कहा फिलहाल अभी जो व्यवस्था की गई है कल्पना चावला मेडिकल हॉस्पिटल में मरीज को वहां पर डॉक्टर से बात करके वहां पर शिफ्ट कर दिया गया है.

डॉ. दीपक ने बताया 30 मिनट तक लाइट की व्यवस्था यहां पर हो जाएगी. डॉक्टर ने बताया कि नर्सरी के अंदर बच्चे हैं, वहां पर उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं है. वहां पर 5 घंटे का बैटरी बैकअप है. उन्होंने बताया बिजली विभाग से भी लगातार संपर्क किया जा रहा है. बिजली विभाग के जो नंबर हमारे पास उपलब्ध थे, उनसे संपर्क नहीं हो पाया. कहा सिविल सर्जन के संज्ञान में मामला डाल दिया है उम्मीद है वह जिला उपयुक्त के संज्ञान में भी मामला डालेंगे.

About the Author

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

‘ मुझे TB हो गया’, पति से बोली पत्नी-इलाज के लिए गांव जा रही हूं, फिर स्पा सेंटर में नौकरी करती मिली, युवक बोला-तुम गंदी हो गई हो, मॉल के बाहर हंगामा

मुझे शक था कि कार में बैठे लोग नशे में हैं… बाइकर सिया ने शेयर किया वीडियो, बैसला ने कहा- जानबूझकर नहीं मारा

हांसी के गुराना गांव में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस ने कब्र से बाहर निकलवाया शव

shot putter manpreet kaur story: ‘बहू अंधेरे में ही निकल जाती थी स्टेडियम’, भारत की मनप्रीत कौर ने जीता ब्रांज मेडल, सास ने बताई सफलता की कहानी

किसी को दे रहे हैं आधार की फोटोकॉपी? ऐसे जाल बिछाते हैं साइबर ठग, गलती पड़ जाएगी भारी

50 सोसायटी, 12 गांव और 2 KM की रोड… गुरुग्राम वालों की मौज, द्वारका एक्सप्रेसवे के टोल और जाम से छुटकारा