भिवानी हत्या का बदला हत्या…भाभी से अस्पताल मिलने गए युवक को मार डाला, डबल मर्डर का आरोपी था बलजीत

On: July 14, 2026 11:21 AM
Follow Us:

Last Updated:

Bhiwani News: हरियाणा के भिवानी में पुरानी रंजिश में बलजीत की हत्या कर दी गई और साथी मोनू घायल है. दोनों पर 2020 में डबल मर्डर करने पर सजा हुई थी और आजकल दोनों जेल से बाहर जमानत पर चल रहे थे. छह साल पहले होली के दिन दोनों ने डबल मर्डर किया था.

ख़बरें फटाफट

हत्या का बदला हत्या! भाभी से अस्पताल मिलने गए डबल मर्डर के आरोपी को मार डालाZoom

बलजीत और मोनू ने 2020 में दूसरे पक्ष की एक महिला और पुरुष की हत्या की थी.

भिवानी. हरियाणा के भिवानी के बवानीखेड़ा कस्बे में बीती रात हत्या के बदले हत्या का ख़ौफ़नाक ख़ुनी खेल खेला गया. यहाँ अपनी बीमार भाभी से अस्पताल में मिलने आए बलजीत की हत्या कर दी और उसका साथी मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि ये पुरानी रंजिश थी और बलजीत और मोनू ने 2020 में दूसरे पक्ष की एक महिला और पुरुष की हत्या की थी.

दरअसल, बीती रात बवानीखेड़ा क़स्बे में हत्या के बदले हत्या के ख़ुनी खेल ने सभी को हैरान कर दिया. चार-पांच लोगों ने वार्ड नंबर 10 निवासी बलजीत व मौनू पर जानलेवा हमला कर दिया. ये दोनों अस्पताल में अपनी भाभी से मिलने आए थे. तभी घात लगाए बैठे चार पांच लोगों ने उन पर लाठी, डंडो, छुरी और लोहे की रोड़ से मार मार कर खून से लथपथ कर दिया.

परिजनों का आरोप है कि इस खुनी वारदात के समय पुलिस और लोग खडे़-खड़े देखते रहे. किसी ने कोई मदद नहीं की. वो खुद उन्हें भिवानी अस्पताल लाए. राहुल नामक युवक ने बताया कि मामला पुराना है और आपसी रंजीश का है. लेकिन आपस में सहमति होने के बाद भी ये हमला किया गया है.

डीएसपी दलीप सिंह ने कहा कि चार पांच नामज़द लोगों ने मारपीट कर बलजीत की हत्या कर दी और मोनू को गंभीर रूप से घायल कर दिया. उन्होंने कहा कि बलजीत और मोनू साल 2020 में होली के दिन एक महिला और एक पुरुष की हत्या के आरोप में 20-20 साल की सजा काट रहे है. वो जेल से बैल पर आए थे. इब जिन पर हत्या का आरोप लगा है, पहले इन्हीं के पक्ष की बलजीत व मोनू ने हत्या की थी. डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है. जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा.

About the Author

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

‘ मुझे TB हो गया’, पति से बोली पत्नी-इलाज के लिए गांव जा रही हूं, फिर स्पा सेंटर में नौकरी करती मिली, युवक बोला-तुम गंदी हो गई हो, मॉल के बाहर हंगामा

मुझे शक था कि कार में बैठे लोग नशे में हैं… बाइकर सिया ने शेयर किया वीडियो, बैसला ने कहा- जानबूझकर नहीं मारा

हांसी के गुराना गांव में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस ने कब्र से बाहर निकलवाया शव

shot putter manpreet kaur story: ‘बहू अंधेरे में ही निकल जाती थी स्टेडियम’, भारत की मनप्रीत कौर ने जीता ब्रांज मेडल, सास ने बताई सफलता की कहानी

किसी को दे रहे हैं आधार की फोटोकॉपी? ऐसे जाल बिछाते हैं साइबर ठग, गलती पड़ जाएगी भारी

50 सोसायटी, 12 गांव और 2 KM की रोड… गुरुग्राम वालों की मौज, द्वारका एक्सप्रेसवे के टोल और जाम से छुटकारा