Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में बड़ा हादसा, दुकान का छज्जा गिरने से दो लोगों की मौत

On: July 16, 2026 7:50 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह करीब 10:30 बजे एक दुकान का छज्जा अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को इलाज के लिए बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बिहार के रहने वाले थे और अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए बल्लभगढ़ आए हुए थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: दुष्यंत चौटाला का BJP सरकार पर हमला, SIR, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा में बाजरा उत्पादक किसानों की हुई बल्ले बल्ले, प्रति क्विंटल 2900 रुपये का होगा भुगतान, सीएम सैनी ने किया ऐलान

Haryana News: हरियाणा के शिक्षकों व HTET को लेकर शिक्षा विभाग सख्त, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए कड़े निर्देश

Haryana News: हरियाणा शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, PRT अध्यापकों के स्थायी जिला आवंटन आदेश लागू करने के सख्त निर्देश, 28 सितंबर तक मांगी रिपोर्ट

हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के इलाज के बिलों की होगी जांच, अब सरकार ने दिखाई सख्ती

Haryana News: गुरुग्राम-झज्जर रोड पर दर्दनाक हादसा, CISF इंस्पेक्टर समेत 3 की मौत