हरियाणा को PM मोदी की बड़ी सौगात, पहली हाइड्रोजन ट्रेन समेत ₹14,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

On: July 17, 2026 2:03 PM
Follow Us:

PM Modi in Jind: हरियाणा के जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकलव्य स्टेडियम में लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र में सिख म्यूज़ियम और 24.27 किलोमीटर लंबे हांसी-बरवाला ब्राउनफ़ील्ड हाईवे प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। उन्होंने कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक और अन्य प्रोजेक्ट्स को भी देश को समर्पित किया। साथ ही उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,  “आज इस पवित्र धरती पर आकर मन गदगद हो गया है। आज जींद बीजेपी-NDA के सुशासन मॉडल की तस्वीर बन रहा है बीते वर्षों में पूरा हरियाणा ही विकास की नई पटरी पर चल पड़ा है। आज जींद का हरियाणा का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। आज यहां से देश को पहली हाइड्रोजन ट्रेन मिली है। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब भी हाइड्रोजन ट्रेन का जिक्र आएगा तो जींद, सोनीपत और हरियाणा का नाम भी आएगा। मैं आप सभी को पूरे देश को भारतीय  रेल की आधुनिकता से जुड़े इस बड़े कदम के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज 14000 करोड़ रुपए से अधिक के अन्य परियोजनाएं भी हरियाणा को मिले हैं। इसमें रेलवे, हाईवे के अनेक परियोजना है, हमारी विरासत से जुड़े परियोजना है, और दो नए मेडिकल कॉलेज भी हरियाणा की सेवा के लिए समर्पित है…इससे हरियाणा की  स्वास्थ्य सेवा और सशक्त होगी। इन सभी परियोजना के लिए मैं हरियाणा के सभी भाई-बहनों को बधाई देता हूं।

जींद की जनता से पीएम मोदी की मांग

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज जींद वालों से कुछ मांगने आया हूं,  क्या इस सफाई और स्वच्छता के लिए मोदी का आना जरूरी है?  अगर जींद और हरियाणा के लोग तय कर लें कि अब हम गंदगी नहीं करेंगे। तो जींद और हरियाणा कभी गंदा होगा क्या… मोदी के आने की जरूरत नहीं है केवल आप तय कर लीजिए कि स्वच्छता को हमारा स्वभाव बनाएंगे।  स्वच्छता को हमारा संस्कार बनाएंगे। हम स्वच्छता को इसी तरह अपनी हर दिन की जिंदगी का हिस्सा बनाएंगे।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: दुष्यंत चौटाला का BJP सरकार पर हमला, SIR, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा में बाजरा उत्पादक किसानों की हुई बल्ले बल्ले, प्रति क्विंटल 2900 रुपये का होगा भुगतान, सीएम सैनी ने किया ऐलान

Haryana News: हरियाणा के शिक्षकों व HTET को लेकर शिक्षा विभाग सख्त, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए कड़े निर्देश

Haryana News: हरियाणा शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, PRT अध्यापकों के स्थायी जिला आवंटन आदेश लागू करने के सख्त निर्देश, 28 सितंबर तक मांगी रिपोर्ट

हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के इलाज के बिलों की होगी जांच, अब सरकार ने दिखाई सख्ती

Haryana News: गुरुग्राम-झज्जर रोड पर दर्दनाक हादसा, CISF इंस्पेक्टर समेत 3 की मौत