साथ चल देंगी बुरी आत्माएं…श्मशान से लौटते समय न करें ये काम, मुड़कर देखना भी घातक

On: July 27, 2026 6:07 AM
Follow Us:

X

title=

साथ चल देंगी बुरी आत्माएं…श्मशान से लौटते समय न करें ये काम

श्मशान का नाम सुनते ही मन में कई तरह की मान्यताएं और सवाल एक साथ घुमड़ने लगते हैं. कहा जाता है कि अंतिम संस्कार के बाद श्मशान से लौटते समय पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए, लेकिन क्यों. लोकल 18 से हरियाणा स्थित बल्लभगढ़ के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि जब किसी शव का अंतिम संस्कार किया जाता है तो वहां मौजूद लोगों को लकड़ी का एक-एक तिनका दिया जाता है. श्मशान से बाहर निकलते समय उस तिनके के दो टुकड़े करके पीछे की ओर फेंक दिए जाते हैं. इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए. ऐसा इसलिए ताकि उस जीवात्मा के साथ दोबारा मोह न जुड़ जाए. यही कामना की जाती है कि आत्मा की सद्गति हो और वह भटके नहीं. महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि यह भी मान्यता है कि अंतिम संस्कार के बाद श्मशान से निकलते समय किसी को आवाज लगाकर साथ चलने के लिए नहीं कहना चाहिए.  ऐसा करने से दूसरी बुरी आत्माएं भी साथ आ सकती हैं. महंत कामेश्वरानंद बताते हैं कि छोटे बच्चों को भी सामान्य परिस्थितियों में श्मशान नहीं ले जाना चाहिए. 18 से 20 साल की उम्र के युवक परिपक्व हो जाते हैं और वह ऐसी परिस्थितियों को समझने में सक्षम होते हैं.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

बदलते मौसम में रखें अपनी डाइट का ख्याल, मसाला और सब्जी तक का बनाएं चार्ट, नहीं होंगे बीमार, एक्सपर्ट ने दी सलाह

फरीदाबाद में हिट-एंड-रन केस में फेसबुक के प्रोडक्ट मैनेजर के पिता की मौत, आरोपी को मिली जमानत

राजस्थान निकाय चुनाव की वोटिंग से पहले तिजारा के 18 कांग्रेसी पार्षदों को हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया, ACP बोले- हमें गुमशुदगी की सूचना मिली थी

सर, पेशाब करने जाना है… पुलिस की कस्टडी से भागने लगा हिट एंड रन केस का आरोपी कल्याण

डांस का है शौक, तो ये बन सकता है आपकी कमाई का जरिया.. एक्सपर्ट से समझिए पूरा प्लान

Good News: न पंजाब में जलेगी पराली न दिल्ली में होगा प्रदूषण, उल्टा लहलहाएंगे आलू, नई खोज करेगी टेंशन खत्‍म