हरियाणाः 14 अगस्त को हटेगा 19 साल की टीचर मनीषा मौत मिस्ट्री केस का पर्दा!

On: July 27, 2026 4:12 PM
Follow Us:

Last Updated:

हरियाणा के भिवानी के मनीषा मौत मिस्ट्री केस का पर्दा 14 अगस्त को उठ सकता है. CBI अधिकारियों ने मनीषा के पिता संजय को यह जानकारी दी. CBI 14 अगस्त को कोर्ट में जांच रिपोर्ट पेश करेगी. अब तक यह पता नहीं चला है कि मनीषा की मौत कैसे हुई थी. हालांकि, पुलिस जांच में इसे आत्महत्या माना था.

हरियाणाः 14 अगस्त को हटेगा 19 साल की टीचर मनीषा मौत मिस्ट्री केस का पर्दा!Zoom

भिवानी. हरियाणा के भिवानी के बहुचर्चित मनीषा मौत मिस्ट्री केस का पर्दा 14 अगस्त को हट सकता है. CBI अधिकारियों से मुलाकात के बाद मनीषा के पिता संजय ने ये जानकारी दी है. पिता ने कहा कि अभी कॉलेज की CCTV व मेडिकल रिपोर्ट की जांच बाक़ी है.

दरअसल, भिवानी के ढाणी लक्ष्मण निवासी 19 वर्षीय टीचर मनीषा बीते साल 11 अगस्त को लापता हुई थी. 13 अगस्त को पड़ोसी गांव सिंघानी की नहर किनारे मनीषा का संदिग्ध शव मिला था. इस मामले ने लगातार तूल पकड़ा. बेटी के साथ दरिंदगी और हत्यारों की मांग को लेकर लगातार पंचायतें हुई, आंदोलन हुए तो केस CBI को सौंपा गया. हालांकि, CBI पर भी जांच ढीली करने को लेकर फिर से धरने प्रदर्शन हुए. अनशन की घोषणा हुई तो भिवानी SP सुमित कुमार ने पिता को 14 जुलाई को CBI जांच टीम से मिलवाने का आश्वासन दिया.

अब CBI अधिकारियों से मुलाकात के बाद पहली बार मृतका मनीषा के पिता संजय ने कहा कि हमारी पांच लोगों की कमेटी की 14 जुलाई को सीबीआई के एसपी औऱ डीएसपी से मिले. करीब डेढ़ घंटा हमारी मीटिंग चली. जिसमें CBI अधिकारियों ने खुलासे के लिए 20 दिन का समय मांगा था. पिता संजय ने कहा कि CBI अभी मेडिकल रिपोर्ट व कॉलेज की CCTV की जांच में जुटी है. CBI 14 अगस्त को कोर्ट में अपनी जांच रिपोर्ट पेश करेगा. ऐसे में CBI अधिकारियों ने कहा है कि 14 अगस्त को ही अब तक की जांच के तथ्य बता पाएंगे.

पिता संजय ने कहा कि अब हर व्यक्ति की निगाह 14 अगस्त पर टिकी हैं. क्योंकि हर कोई बेटी मनीषा के लिए न्याय चाहता है. संजय ने बताया कि 13 अगस्त को हमारे गांव ढाणी लक्ष्मण में मनीषा की मौत के एक साल पूरा होने पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा. गौर रहे कि मनीषा की मौत को लेकर छह दिन तक काफी बवाल हुआ था. एसपी भिवानी को भी सरकार ने हटा दिया था और पूरी पुलिस थाने को सस्पेंड कर दिया गया था.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

घर में बार-बार हो रहे झगड़े? वास्तु दोष तो नहीं बिगाड़ रहा माहौल, कपूर का ये उपाय लाएगा खुशहाली

Arzoo NEET Success Story: पिता संग रेहड़ी पर बेची सब्जी, रात में 8 घंटे की पढ़ाई, नीट में टॉप रैंक लाकर डॉक्टर बनेगी आरजू

चंडीगढ़ की 32 साल की महिला टीचर अपने ही स्टूडेंट के प्यार में हुई पागल, पति ने आहत होकर दी जान, कोमल कहती थी-सनी के साथ रहूंगी

रोहतक के पंकज की चरखी दादरी में हत्या, पहले स्कॉर्पियो से गिराया फिर गली में गोलियों से भूना, मां गंभीर रूप से घायल

मिलेगा समझदार जीवनसाथी…क्या आपकी भी दोनों हथेलियां मिलाते ही बनता है आधा चांद?

साथ चल देंगी बुरी आत्माएं…श्मशान से लौटते समय न करें ये काम, मुड़कर देखना भी घातक