पीएम मोदी को गाली देने वाली रुचिका की फैमिली दर-बदर, 3 बार बदलना पड़ा घर, ट्रोलिंग से परेशान

On: August 4, 2026 9:45 AM
Follow Us:

Last Updated:

FIR दर्ज होने के बाद नोएडा की एक टीनएजर लड़की और उसकी मां को तीन बार घर बदलना पड़ा है. एक वीडियो के आधार पर दर्ज इस FIR में 15 साल की लड़की पर अपशब्द कहने का आरोप है. उसने इसके लिए माफी भी मांग ली है, लेकिन उसे सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं.

पीएम मोदी को गाली देने वाली रुचिका की फैमिली दर-बदर, 3 बार बदलना पड़ा घरZoom

ट्रोल से परेशान हुई रुचिका की फैमिली.

गुरुग्राम: जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की और उसकी मां को तीन बार घर बदलना पड़ा है. यह जानकारी उसके वकील ने दी है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अधिवक्ता अनिल कुमार ने दावा किया कि शिकायत दर्ज होने के वक्त लड़की की उम्र 14 साल थी. वह 1 अगस्त को 15 साल की हुई है. बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद लड़की के खिलाफ एक वकील ने शिकायत की थी, जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुई थी. शिकायत में उस वीडियो का भी हवाला दिया गया है, जिसमें वह कथित तौर पर अपशब्द कहती हुई दिख रही थी. FIR में उसकी उम्र का ज़िक्र नहीं है. इसमें मानहानि, जानबूझकर अपमान करने और सार्वजनिक उपद्रव फैलाने वाले बयान देने जैसे BNS के तहत आरोप लगाए गए हैं.

अनजान लोग पहुंचने लगे थे नाबालिग के घर
अधिवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की ने बाद में सबके सामने माफी मांगी थी. अनिल कुमार ने दावा किया है कि लड़की को उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर रेप और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. वकील के मुताबिक, जब अनजान लोग और पुलिस वाले उनके नोएडा वाले घर पर आए, तो उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता हुई और वे फरीदाबाद में एक रिश्तेदार के घर चले गए. लेकिन धमकियां जारी रहने के कारण, वे फिर से किसी अज्ञात जगह पर चले गए हैं.

वकील ने कहा- लड़की का असली नाम रुचिका नहीं है
अनिल कुमार ने कहा, “वह 15 साल की नाबालिग है, जो दिल्ली के एक स्कूल से ओपन स्कूलिंग सिस्टम के तहत 10वीं क्लास में पढ़ रही है, न कि 25 साल की सैलून वर्कर जैसा कि ऑनलाइन अफवाहों में दावा किया गया है. सोशल मीडिया पर जो ‘रुचिका’ नाम फैलाया जा रहा है, वह उसकी असली पहचान नहीं है.” उन्होंने यह भी बताया कि उसकी माँ सिंगल पेरेंट हैं और प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का खर्च चलाती हैं.

FIR में लड़की के पते का हुआ था खुलासा
अनिल कुमार ने कहा कि लगातार परेशान किए जाने से उस टीनएजर और उसकी माँ पर गहरा असर पड़ा है. वकील ने कहा, “FIR की डिटेल्स में उसका पता लीक होने के बाद, राजनीतिक रूप से जुड़े लोग और उपद्रवी तत्व उनके घर आने लगे और रेप की धमकियों समेत सीधी धमकियां देने लगे. अपनी जान के डर से उन्हें वहां से भागना पड़ा.”

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…

और पढ़ें

instagram

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हिसार बीजेपी में दिखी बगावत,11 मंडल अध्यक्षों के सामूहिक इस्तीफे, जिलाध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल

हरियाणा में एससी कर्मचारियों को फिलहाल प्रमोशन में नहीं मिलेगा आरक्षण, हाईकोर्ट ने नायब सैनी सरकार के फैसले पर लगाई रोक

4 तरह की मिट्टी, 5 कलाकार…फरीदाबाद में बन रही 11 फीट ऊंची ऐसी दुर्गा प्रतिमा

अगस्त में अचानक क्यों बढ़ने लगे जॉइंट पेन के मरीज, अंबाला में ये कैसी आफत? आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

32 सेकंड में 34 वार, फरीदाबाद में स्कूल में घुसकर सरेआम महिला टीचर की हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ हत्याकांड

संत प्रेमानंद के लिए जॉर्डन की नौकरी छोड़ आया युवक, अब महाराज की सेहत के लिए शुरू की दंडवत कांवड़ यात्रा