घंटे का सफर 2 घंटे में…आज बारिश से दिल्ली-NCR के इन इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम, कहां जाने से बचें?

On: August 8, 2026 5:16 AM
Follow Us:

दिल्ली-एनसीआर में दो दिनों से हो रही बारिश ने सड़कों का हाल-बेहाल कर दिया है. बारिश के चलते हुए जलभराव से सड़कों पर पहियों की रफ्तार थम गई है. कई इलाकों में भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई है. ऐसे में लोगों को एक घंटे के सफर में दो से ढ़ाई घंटे तक लग रहे हैं. यह हालत खासतौर पर पीक आवर्स में हो रही है, ऐसे में ट्रैफिक एडवाइजरी में भी लोगों से वैकल्पिक रास्ते अपनाने की अपील की जा रही है.

आज सुबह से दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और पूरे एनसीआर में मौसम खराब है और रुक रुक कर बारिश हो रही है. ऐसे में कई सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक सुस्त पड़ गया है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली और गुरुग्राम के लिए आज शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. ऐसे में सुबह से लेकर दोपहर के दौरान हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

आज अधिकांश इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे. इससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी. अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 से 24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. तापमान सामान्य से कम रहने से मौसम में ठंडक रहेगी हालांकि नमी ज्यादा होने से मौसम भारी लगेगा.

इन इलाकों में ट्रैफ‍िक की हालत खराब 

बता दें कि गुरुवार 6 अगस्त को हुई जोरदार बारिश ने पूरे एनसीआर को प्रभावित किया था. दिल्ली में संगम विहार, सैनीक फार्म, शास्त्री पार्क, आईटीओ, रोहतक रोड, काल‍िंंदी कुंज और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जैसे इलाकों में पानी भर गया था. नोएडा से दिल्ली को जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाईवे पर 3-4 किलोमीटर लंबा जाम लगा था. गुरुग्राम में स्थिति और खराब रही. राजीव चौक, इफको चौक, सोहना रोड, दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) और मानेसर जैसे क्षेत्रों में भारी जलभराव के कारण ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया था. गुरुग्राम पुलिस ने कंपनियों से वर्क फ्रॉम होम (WFH) की सलाह दी थी.

आज फिर से हुई बारिश के बाद इन सभी इलाकों में यही हालात दोहराए जा सकते हैं. सुबह के पीक आवर्स में कार्यालय और स्कूल जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में लोग ज्यादा से ज्यादा मेट्रो का सहारा लें और कम ऊंचाई वाले इलाकों में आने-जाने से बचें. जब भी घर से बाहर निकलें तो ट्रैफिक का अपडेट ले लें, ताकि बाद में परेशानी न झेलनी पड़े.

लोग क्या करें?

  1. . अगर संभव हो तो वर्क फ्रॉम होम करें या ऑफिस जाने का समय बदल लें.
  2. . घर से निकलने से पहले गूगल मैप्स या ट्रैफिक ऐप चेक करें. जलभराव वाले रूट्स से बचें.
  3. . पब्लिक ट्रांसपोर्ट (मेट्रो) का ज्यादा इस्तेमाल करें.
  4. . कार या बाइक से निकलते समय अतिरिक्त समय निकालें और धीमी गति से चलाएं.
  5. . बच्चों को स्कूल भेजने से पहले मौसम और ट्रैफिक अपडेट जरूर देखें.
  6. . पानी भरे रास्तों पर न जाएं. बिजली के खंभे या खुले तारों से दूर रहें.
  7. . छतरी, रेनकोट और अतिरिक्त कपड़े साथ रखें.

आईएमडी की मानें तो अगले कुछ दिनों तक भी हल्की-मध्यम बारिश जारी रह सकती है. इसलिए आने वाले दिनों में भी सावधानी बरतनी जरूरी है.मौसम विभाग और ट्रैफिक पुलिस की सलाह का पालन करें ताकि परेशानी कम हो.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

गुरुग्राम में बिना नंबर प्लेट वाली एसयूवी जब्त, 46 हजार रुपये के 6 चालान नहीं भरे

‘भगवान! 1 बेटा ही बचा लो’, लोगों का नशा छुड़ा रहे फरीदाबाद के कर्मवीर, अपनाया ये तरीका

घर पर ताला लगा क्यों छोड़ा घर? 1952 से मुसीबतों में घिरा फरीदाबाद का दयालपुर, लोग बोले- कोई सुनवाई नहीं

success story | painting story | business| पेंटिंग की दुनिया में कैसे बढ़ सकते हैं आगे? अंबाला की मानसी से सीखिए हुनर, एक डिजाइन से कमाए 50 हजार रुपये

Good News: 7084 करोड़ का एक्‍सप्रेसवे, द‍िल्‍ली-NCR के 5 शहरों की मौज, कैसे ये सुपर कॉरिडोर जाम को करेगा तमाम

चंडीगढ़ में राजा डी किंग ने iPhone 17 बांटे, इस बार ऑनलाइन लगाया लंगर, जिसने पूरी की ये खास शर्त, उसे ही मिले