Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा सरकार की कैबिनेट बैठक 13 अगस्त को आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर तीन बजे हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित मुख्य कक्ष में होगी। सामान्य प्रशासन विभाग के मंत्रिमंडल ने बैठक का कार्यक्रम जारी किया है। बैठक की अध्यक्षता सीएम सैनी करेगीं। जिसमें सभी मंत्री और राज्यमंत्री शामिल होंगे।
हालांकि, बैठक के एजेंडे में रखे गए प्रस्तावों की जानकारी सामने नहीं है। बताया जा रहा है कि सैनी सरकार विभिन्न प्रशासनिक और नीतिगत मामलों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले ले सकती है।
हरियाणा कैबिनेट की बैठक
वहीं, बैठक को लेकर सभी प्रशासनिक सचिवों, विधि परामर्शी, सूचना, लोक संपर्क एंव भाषा विभाग के निदेशक तथा पुलिस के सीआईडी महानिरीक्षक को जानकारी दी गई है। राज्यपाल के सचिव को भी बैठक के बारे में बताया गया है। मंत्रिपरिषद के सचिव अनुराग रस्तोगी की तरफ से जारी नोटिस में सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। बैठक के बाद सरकार की तरफ से लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी देने की उम्मीद है।
सीएम सैनी कर सकते हैं योजनाओं की समीक्षा
मंत्रिमंडल की इस बैठक में राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए बजटीय आवंटन से जुड़े अहम प्रस्तावों पर हरी झंडी देने की उम्मीद है। राज्य में कृषि, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी कई फाइलों का निस्तारण किया जा सकता है। इसके अलावा सूत्रों के अनुसार, विभिन्न विभागों की तरफ से तैयार किए गए नए अध्यादेशों जनहित से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कई योजनाओं की समीक्षा करने के साथ-साथ नई नीतियों को भी मंजूरी दे सकते हैं।










