Last Updated:
Chandigarh Free Petrol Langar: चंडीगढ़ में ‘राजा द किंग’ राकेश त्रेहन मुफ्त पेट्रोल बांट रहे हैं. वह पहले भी बर्गर, कोल्ड ड्रिंक और 500 रुपये के नोट बांट चुके हैं. 18 अगस्त को दो पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल कूपन मिलेंगे. ‘राजा द किंग’ राकेश त्रेहन पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैे.
वीडियो जारी करते हुए राजा द किंग ने कहा कि माता रानी ने इजाजत दे दी है.
चंडीगढ़. देश के सबसे खुबसूरत शहरों में शुमार चंडीगढ़ में इन दिनों एक शख्स चर्चा में हैं. पंचाब के अमृतसर के रहने वाले वाले राकेश त्रेहन ऊर्फ राजा द किंग लगातार शहर में पेट्रोल का लंगर लगा रहे हैं और लोगों को मुफ्त में पेट्रोल बांट रहे हैं.
इससे पहले भी वह बर्गर, कोल्ड ड़्रिंक और 500-500 रुपये के नोट बांट चुके हैं. 18 अगस्त को शाम पांच बजे वह शहर के दो पेट्रोल पंपों पर मुफ्त में पेट्रोल देने के लिए कूपन बांटेंगे. गौर रहे कि अब छोटे वाहनों 500 रुपये और बड़े वाहनों को 1000 रुपये का कूपन मिलेगा.
वीडियो जारी करते हुए राजा द किंग ने कहा कि माता रानी ने इजाजत दे दी है और वह मंगलवार को चंडीगढ़ में दो पेट्रोल पंपों पर लंगर लगाएंगे. उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास व्हीकल नहीं हैं, वो लोग ना आएं और बताते हैं कि 18 अगस्त को सेक्टर-10 और सेक्टर-7 स्थित पेट्रोल पंप के बाहर पेट्रोल का लंगर लगाया जाएगा. आगे उनका आईफोन बांटने का भी प्लान हैं. गौर रहे कि राजा दी किंग अमतसर और चंडीगढ़ में पहले भी इस तरह का लंगर लगा चुके हैं.
कौन हैं राजा द किंग
राकेश त्रेहन के पिता अमृतसर में कपड़ा व्यापारी थे. वह खुद बिटकॉइन में पैसा निवेश करते हैं. उन्होंने बताया कि वह बिटकॉइन से होने वाले मुनाफे का एक हिस्सा सेवा में खर्च करते हैं. पेट्रोल के बाद उनका अगला लक्ष्य आईफोन का लंगर लगाने का है.बीते दिनों सेक्टर-8 में लंगर में लोगों को 500-500 रुपये के नोट देने के साथ फास्ट फूड, मैकडॉनल्ड का बर्गर और कोल्ड ड्रिंक भी दिए थे. अहम बात है कि सोशल मीडिया पर वह ज्यादा एक्टिव नहीं हैं और ऐसे में यह भी नहीं कहा जा सकता है कि वह पब्लिसिटी स्टंट कर रहे हैं.
जय माता बोलिया और मिलेगा मुफ्त पेट्रोल, कौन हैं चंडीगढ़ में पेट्रोल का लंगर लगाने वाले ‘राजा द किंग’, iPhone बांटने का भी प्लान
More Details: https://t.co/DZPfefuRb3#chandigarh pic.twitter.com/NYpLfBDj6W









