Last Updated:
Chandigarh Loot: चंडीगढ़ में पुलिस ने दिवंगत कांग्रेस नेता मुकेश बस्सी के घर लूट के आरोपी हेमंत थापा का पोस्टर जारी किया. थापा कुक बनकर नशीला पदार्थ खिलाकर लूट करता है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. आरोपी को 20 दिन पहले ही नौकरी पर रखा गया था.
पुलिस के अनुसार, आरोपी हेमंत थापा पहले भी ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुका है.
चंड़ीगढ़. चंड़ीगढ़ में कांग्रेस के दिवंगत नेता मुकेश बस्सी के घर लूट करने के आरोपी हेमंत थापा का चंडीगढ़ पुलिस ने पोस्टर जारी किया है. पुलिस ने लोगों को आगाह किया है कि आरोपी थापा नाम बदलकर घरों में कुक की नोकरी करता है और बाद में परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर घर मे लूट पाट करके फरार हो जाता है. फिलहाल चंडीगढ़ थापा की तलाश में छापेमारी कर रही है. आरोपी इससे पहले भी ऐसी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है.
दरअसल, 14 अगस्त की रात चंड़ीगढ़ में कांग्रेस के दिवंगत नेता मुकेश बस्सी में परिजनों को नशीला पदार्थ खिलकर उन्हें बेहोश करके आरोपी कुक हेमंत थापा घर से कीमती सामान, गहने और नकदी लेकर फरार हो गया है. घर मे उस रात मुकेश बस्सी की पत्नी अंजू, एक अन्य नौकर और एक नौकरानी थी, जो नशीला पदार्थ खाकर बेहोश हो गए थे. सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है और सेहत में सुधार है. बस्सी परिवार ने आरोपी कुक थापा को कुछ दिन पहले ही नोकरी पर रखा था.
पुलिस के अनुसार, आरोपी हेमंत थापा पहले भी ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुका है. आरोपी नेपाल का रहने वाला है और जानकारी के अनुसार नेपाल में अपनी पत्नी को छोड़कर भागा हुआ है और इस मामले में नेपाल पुलिस को भी उसकी तलाश है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले उसने खरड़ और मोहाली में भी ऐसी ही वारदातों को अंजाम दिया था और इसमें घरेलू नोकर के तौर पर घर में आया और परिवारों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट पाट करके भाग गया. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में भी है और लोगों को भी उसके बारे आगाह कर रही है.
PUBLIC ALERT
Be cautious while hiring domestic staff. Always verify their identity, address and background and ensure police verification before employment.
⚠️ Avoid hiring through unknown contacts and inform your RWA/security team about newly hired staff. pic.twitter.com/IJUlJFQqC1









