Last Updated:
Electric Scooty Faridabad : फरीदाबाद में प्रदूषण और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते खर्च के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटी की मांग तेजी से बढ़ रही है. दुकानदारों का कहना है कि पिछले एक साल में बिक्री 20 से 30 फीसदी तक बढ़ी है. बाजार में 38 हजार रुपये से शुरू होने वाली स्कूटी लोगों को आकर्षित कर रही हैं. अलग-अलग मॉडल 50 से 60 किलोमीटर तक की रेंज दे रहे हैं. लोकल 18 से फरीदाबाद के सागर जिंदल बताते हैं कि हमारी इलेक्ट्रिक स्कूटी की दुकान करीब डेढ़ साल पुरानी है. सबसे कम कीमत वाली स्कूटी 38 हजार रुपये से शुरू है. सिंगल लाइट वाला मॉडल 38 हजार रुपये का है. ग्रे कलर के स्कूटर मॉडल की कीमत करीब 52 हजार और एक्टिवा जैसा इलेक्ट्रिक मॉडल की कीमत करीब 55 हजार रुपये है.
फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद में प्रदूषण की समस्या से लोग काफी परेशान रहते हैं. पेट्रोल और डीजल के बढ़ते खर्च ने भी लोगों की चिंता बढ़ा दी है. ऐसे में अब शहर में कई लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ जा रहे हैं. खासकर इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने वालों की संख्या बढ़ी है. कम कीमत में इलेक्ट्रिक स्कूटी मिलने की वजह से भी लोग इन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. दुकानदारों के मुताबिक पिछले एक साल में इलेक्ट्रिक स्कूटी की बिक्री करीब 20 से 30 फीसदी तक बढ़ी है. लोकल 18 से गोरख सेल्स के दुकानदार सागर जिंदल बताते हैं कि तिगांव रोड पर हमारी इलेक्ट्रिक स्कूटी की दुकान करीब डेढ़ साल पुरानी है. दुकान पर इलेक्ट्रिक स्कूटी के 2 से 3 नए मॉडल आए हैं. सबसे कम कीमत वाली स्कूटी 38 हजार रुपये से शुरू है. सिंगल लाइट वाला मॉडल 38 हजार रुपये का है. इसके बाद डबल लाइट वाला मॉडल 42 हजार रुपये में मिल रहा है. इन स्कूटी पर एक साल की वारंटी दी जा रही है. बैटरी पर तीन साल की वारंटी है.
बैटरी क्षमता के हिसाब से रेंज
सागर जिंदल बताते हैं कि हमारे पास ग्रे कलर में स्कूटर मॉडल भी है जिसकी कीमत करीब 52 हजार रुपये है. इसके अलावा एक्टिवा जैसा इलेक्ट्रिक मॉडल भी है जिसकी कीमत करीब 55 हजार रुपये है. इन सभी इलेक्ट्रिक स्कूटी और स्कूटर को करीब 50 से 60 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है. हालांकि वाहन कितना चलेगा यह बैटरी पर निर्भर करता है. बैटरी जितनी क्षमता की होगी उसके हिसाब से वाहन की रेंज भी बदलती है. सागर बताते हैं कि अभी इन मॉडल में 5 बैटरी का सेटअप दिया जा रहा है. अगर कोई ग्राहक सिंगल बैटरी लगवाना चाहता है तो उसका भी विकल्प मौजूद है. इसमें लिथियम की सिंगल बैटरी भी लगाई जा सकती है. सबसे कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक स्कूटी 38 हजार रुपये से शुरू हो रही है. इसी वजह से कम बजट वाले लोग भी अब इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने के लिए दुकान पर पहुंच रहे हैं.
नए नियमों की आहट
सागर जिंदल बताते हैं कि फरीदाबाद में जिस तरीके से प्रदूषण रहता है उसका असर इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री पर भी देखने को मिल रहा है. मैं पिछले करीब एक साल में इलेक्ट्रिक स्कूटी की बिक्री में 20 से 30 फीसदी तक बढ़ोतरी देख रहा हूं. आने वाले समय में बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है. लोग अब पेट्रोल की जगह इलेक्ट्रिक वाहन के बारे में सोच रहे हैं. बाजार में भी अलग अलग कीमत और डिजाइन की इलेक्ट्रिक स्कूटी आने लगी हैं. दिल्ली में पेट्रोल वाहनों को लेकर जिस तरह की बातें सामने आ रही हैं उससे भी लोगों का ध्यान ईवी की तरफ जा रहा है. अगर आने वाले समय में पेट्रोल वाहनों को लेकर और नियम आते हैं तो इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग और बढ़ सकती है.
E20 पेट्रोल ठीक लेकिन…
सागर के मुताबिक, प्रदूषण और पेट्रोल के खर्च को देखते हुए ईवी लोगों के लिए एक विकल्प बन सकता है. E20 पेट्रोल को लेकर सागर कहते हैं कि मैं मानता हूं कि नई बाइक के लिए E20 ठीक है लेकिन पुरानी बाइक के लिए यह ठीक नहीं है. सागर के मुताबिक आने वाले समय में फरीदाबाद में इलेक्ट्रिक स्कूटी की मांग और बढ़ सकती है.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ें









