चंडीगढ़-मोहाली में तेज बारिश, पंचकूला में अलर्ट

On: August 19, 2026 5:45 AM
Follow Us:

Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, 19 और 20 अगस्त को बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आ सकती है।
Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, 19 और 20 अगस्त को बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आ सकती है।

एक युवक को एनडीआरएफ की टीम ने बचाया, दूसरे की तलाश जारी
Weather Update, (मेरा हरियाणा), चंडीगढ़: चंडीगढ़ और मोहाली के बाद हरियाणा के पंचकूला में भी आज तेज बारिश हुई। बारिश के चलते घग्गर नदी सहित बरसाती नदियों और नालों में जलस्तर बढ़ गया है। नाडा साहिब गुरुद्वारा के पास पुलिस ट्रेनिंग कैंप का एक पुल बह गया। इसके अलावा राजीव कॉलोनी, सेक्टर-17 में बरसाती नाले में दो युवक बह गए। इनमें से एक युवक को मौके पर पहुंची एनडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर लिया, जबकि दूसरे युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू आॅपरेशन जारी है।

Rain 4

वाहन चालकों से वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करने की अपील

बरसाती नाले का पानी कॉलोनी में घुसने से रोकने और बहाव कम करने के लिए लोगों ने मिट्टी के बैग लगा दिए है। वहीं, अलीपुर-खटोली पुल भी टूट गया। इसे देखते हुए पंचकूला पुलिस ने दोनों तरफ से ट्रैफिक बंद कर दिया है। वाहन चालकों से वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करने की अपील की गई है।

चंडीगढ़ में तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया

वहीं, चंडीगढ़ में तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया है। ट्रैफिक जाम हो गया है। मोहाली में भी बारिश के बाद जलभराव की समस्या से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बारिश के चलते आज लगने वाला पेट्रोल का लंगर कैंसिल हो गया है। लंगर के लिए शाम 5 बजे का टाइम रखा गया था, लेकिन मौसम खराब होने के बाद बारिश होने से इसे टाल दिया गया। अब ये लंगर शुक्रवार (21 अगस्त) को लगेगा।

Rain 2

पंजाब में कल भी भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 19 अगस्त को पंजाब में भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है, जबकि चंडीगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद 20 से 23 अगस्त के बीच मौसम में कुछ राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान भी कई जगह बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार बने रहेंगे।

हरियाणा में 20 अगस्त तक कई हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना

वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग और चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अनुसार, हरियाणा में 20 अगस्त के दौरान कई हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी-पूर्वी जिलों में बारिश का असर रहेगा। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, और करनाल में तेज बारिश हो सकती है।

इसके अलावा सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर,गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी व हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

21 अगस्त को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना

21 अगस्त से राज्य में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा। 21 अगस्त को उत्तरी, दक्षिणी और मध्य हरियाणा के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर सहित कई जिलों में तेज वर्षा की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की जगह मौत का इंजेक्शन देने की मांग खारिज की

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Nuh News : 8 साल पुरानी रंजिश में युवक का मार्डर, आरोपी ने फेसबुक पर लिखा- ‘भाई की हत्या का ले लिया बदला’

Ambala News : ट्रैक्टर से आलू प्लांटर तक…आधी कीमत में मिलेंगे खेती के ये यंत्र, जानिए अप्लाई का तरीका

Hair Care Tips : थायरॉयड से डिहाइड्रेशन तक, इन वजहों से झड़ रहे बाल, अंबाला में पैर पसार रही नई मुसीबत

Chandigarh Rain: चंडीगढ़ में बारिश का तांडव! दुकानें डूबीं, सड़कें बनीं तालाब, IMD ने बजाई खतरे की घंटी

Brinjal Farming : सिंचाई से पीछा छूटा तो कीड़ों ने घेरा, बारिश ले आई बैंगन किसानों के लिए ये कैसी आफत?

चंडीगढ़ में कांग्रेस के दिवंगत पार्षद के परिवार को जहर देकर लूटा, आरोपी थापा पहले भी कर चुका है कांड, पुलिस ने जारी किया फोटो