Last Updated:
Gurugram Water Logging: हरियाणा के गुरुग्राम में भारी बारिश से जलभराव पर राव इंद्रजीत सिंह ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने शहर को डूबने से बचाने के लिए अब अंडरग्राउंड टनल बनाने का सुझाव दिया. दो दिन पहले गुरुग्राम में भारी बारिश की वजह से स्कूली बच्चे भी फंस गए थे.
राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुग्राम में जलभराव को लेकर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है.
गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम में बीते रोज हुई बारिश से हाहाकार मच गया. स्कूली बच्चों की जान को भी खतरा पैदा हो गया था. हालांकि, बारिश के बाद गुरुग्राम के डूबने से बचाने के लिए कोई प्लान अब तक सामने नहीं आया है और कमोबेश यह जलभराल का सिलसिला बीते कई साल से जारी है. उधर, अब गुरुग्राम से भाजपा सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुग्राम में जलभराव को लेकर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है.
एएनआई से बातचीत में राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि बीते कई साल से गुरुग्राम में जलभराव हो रहा. क्योंकि शहर में पुरानी ड्रेन और परंपरागत तरीके से अब भी पानी की निकासी होती है. उन्होंने कहा कि पुराने समय में ही गुरुग्राम में कांग्रेस के समय में डेवलेटमेंट हुई थी, जिसके परिणाण अब देखने को मिल रहे हैं. इस जलभराव की समस्या से निपटने के लिए एक ही तरीका है.
इंद्रजीत कहते हैं कि हमने अब अंडरग्राउंड टनल्स बनानी होंगी. अभी हमें बैंडेड सॉल्युशन लाना होगा, ताकि थोड़ा रिलीफ मिले. लेकिन अगर हम एक ही जगह पर पानी को रोक देंगे तो वह किसी दूसरी जगह से निकलेगा. हालांकि, सरकार इस पर काम कर रही है और आवश्यक फंड का अरेंजमैंट किया जा रहा है.
#WATCH | Haryana | BJP MP from Gurugram, Rao Inderjit Singh, says, “Waterlogging has been occurring in Gurugram for years. The main reason is that development has taken place over the old, traditional drains that used to carry water from the hills to the Yamuna. We are still… pic.twitter.com/laj7ptpmhl










