कहां है डिजिटल क्रांति? हरियाणा के नवाजपुर गांव में नहीं आता है मोबाइल नेटवर्क, विधायक-सांसद से गुहार के बाद भी नहीं बजी फोन की घंटी

On: September 2, 2026 12:48 PM
Follow Us:

Last Updated:

यमुनानगर के नवाजपुर गांव में मोबाइल नेटवर्क नहीं है. ग्रामीणों को कॉल करने या ऑनलाइन पेमेंट के लिए 3-4 किमी दूर जाना पड़ता है. पंचायत की शिकायत के बाद एसडीएम ने समाधान का आश्वासन दिया है.

ख़बरें फटाफट

कहां है डिजिटल क्रांति? हरियाणा के नवाजपुर गांव में नहीं बजटी मोबाइल की घंटीZoom

यमुनानगर. हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा नवाजपुर गांव डिजिटल दौर में भी मोबाइल नेटवर्क से पूरी तरह कटा हुआ. करीब 850 की आबादी वाले इस गांव में किसी भी कंपनी का मोबाइल नेटवर्क नहीं है. हालात ऐसे हैं कि कॉल करने या रिसीव करने के लिए ग्रामीणों को 3 से 4 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है.

ऑनलाइन पेमेंट करना हो तो दूसरे गांव का रुख करना पड़ता है. बच्चों की पढ़ाई पर भी नेटवर्क की मार पड़ रही है. व्हाट्सऐप पर आने वाला होमवर्क घर बैठे करना मुश्किल है. पंचायत कई बार अधिकारियों और नेताओं के सामने मुद्दा उठा चुकी है, लेकिन समाधान अब तक नहीं हुआ.

दरअसलस, यमुनानगर का नवाजपुर गांव मोबाइल नेटवर्क के लिए तरस रहा है. ग्रामीणों को डिजिटल पेमेंट करने के लिए दूसरे गांव में जाना पड़ता है. सोचिये जिस गांव में मोबाइल नेटवर्क ही नहीं, वहां ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल सुविधाओं का फायदा आखिर कैसे पहुंचेगा?

छात्रा दृष्टि का कहना है कि घर पर पढ़ाई नहीं कर सकते. और जब पढ़ाई के लिए गांव से बाहर आते हैं तो मां-बाप से संपर्क भी टूट जाता है. मोबाइल नेटवर्क का कोई भरोसा नहीं इसलिए ग्रामीणों ने अपने स्तर पर विकल्प तलाशने की कोशिश की है. पूरे गांव में वाई-फाई लगाए गए हैं. नेटवर्क के विकल्प के तौर पर लैंडलाइन फोन भी लगाए गए हैं. लेकिन सवाल ये है कि आखिर कब तक गांव के लोग वैकल्पिक इंतजामों के सहारे रहेंगे? ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच के साथ मिलकर वे कई बार अधिकारियों और नेताओं के सामने ये समस्या उठा चुके हैं. पंचायत की तरफ से यहां तक कहा गया है कि मोबाइल टावर लगाने के लिए सरकारी या निजी जमीन उपलब्ध कराने को भी वे तैयार हैं.छछरौली एसडीएम जसपाल गिल ने बताया कि यह मामला अभी मेरे संज्ञान में आया है और संबंधित कंपनी से बात कर इस समस्या का समाधान कराया जाएगा.

संजय गुर्जर ने बताया कि पूरे इंडिया में यह समस्या नहीं हैं और कोई भी काम नहीं हो पाया है क्योंकि आजकल सब कुछ डिजीटल हो गया है. विधायक से लेकर सांसद और बीएसएनएल को भी लिख कर दे दिया है. सरपंच प्रतिनिधि संजीव कुमार ने बताया कि फोन की रैंज की दिक्कत है. वाईफाई से काम चल रहा है. रिजार्ज पहले ही महंगे  हो रहे हैं.  बिना नेटवर्क के गांव अधूरा है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसान आंदोलनः ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पहुंचे हजारों किसान, सड़क पर बन रहा लंगर, बड़े-बड़े कूलर भी लगाए

हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज में ट्रेनिंग के लिए चिनूक हेलीकॉप्टर से कूदे 5 कमांडो नाव समेत बहे, 3 की जान बची, 2 जवान 20 घंटे से लापता

Delhi NCR Schools Closed Today on 2nd September 2026: 02 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर के स्कूल खुले हैं या बंद? जनमाष्टमी की छुट्टी का जानें अपडेट

Aaj Ka Mausam | Today Weather News: बंगाल की खाड़ी ने बदला देश का मौसम, MP से UP-बिहार तक आंधी-बारिश, IMD का अलर्ट

ब्राह्मण ना पूजिये जो होंवे गुणहीन… कांग्रेस MLA गीता के बयान पर हरियाणा सदन में मचा गदर, कार्यवाही बाधित

दौड़ से जैवलिन तक…एक ही मैदान में होगी तैयारी, अंबाला में बनेगा 8 लेन का सिंथेटिक ट्रैक