हरियाणा के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे पर कार और ट्रक में भिड़ंत, 3 मजदूरों की मौत, 9 घायल, पांच को पीजीआई रेफर किया

On: September 4, 2026 1:22 AM
Follow Us:

Last Updated:

Sonipat KMP Accident: हरियाणा के सोनीपत में केएमपी एक्सप्रेसवे पर कार-ट्रक टक्कर में 3 मजदूरों की मौत हो गई और 9 साथी घायल हुए हैं. सभी मजदूर यूपी के पीलीभीत से झज्जर जा रहे थे. पुलिस जांच कर रही है.

KMP एक्सप्रेसवे पर कार-ट्रक में भिड़ंत, 3 मजदूरों की मौत, 9 घायल Zoom

सोनीपत में एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है और 9 अन्य घायल हैं.

सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत में केएमपी एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर से हादसा हुआ है. सोनीपत में एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है और 9 अन्य घायल हैं.

जानकारी के अनुसार, केएमपी एक्सप्रेसवे पर स्थित गांव गोपालपुर के पास कार और ट्रक में भयानक टक्कर में मजूदरों की मौत हो गई. बाजरा कटाई के लिए यूपी के पीलीभीत से सभी मजदूर  झज्जर जा रहे थे. टक्कर इतनी भयानक थी कि एक शव को गाड़ी काट कर निकला गया. मृतक रामनरेश गांव बडेपुरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला,अन्य दो की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. पांच घायलों की हालत गंभीर रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है और चार घायलों का खरखोदा अस्पताल में इलाज चल रहा है. खरखौदा थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर  सोनीपत पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और खरखौदा थाना पुलिस हादसे की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के गांव बड़ेपुरा निवासी करीब 11 मजदूर और ईको चालक समेत 12 लोग झज्जर की ओर बाजरा काटने के लिए जा रहे थे. सुबह करीब पांच बजे उनकी ईको गाड़ी गोपालपुर गांव की सीमा के पास केएमपी एक्सप्रेसवे पर पहुंची. इसी दौरान कार की ट्रक से टक्कर हो गई. हादसे में ईको गाड़ी सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

मृतकों में रामनरेश पुत्र रामचंद्र निवासी गांव बड़ेपुरा शामिल है. दो अन्य मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है. दो शवों को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया है, जबकि एक शव क्षतिग्रस्त ईको कार में फंसा हुआ था उसे बाहर मशक्कत से बाहर निकाला गया है.हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान विवेक पुत्र प्रभुदयाल, छोटू पुत्र खुशहाली, हरिशंकर पुत्र नेतराम, खुशहाली, फातिलाल पुत्र बुद्धसिंह, महेंद्र पाल पुत्र रामसहाय, संजीव पुत्र रामपाल, प्रमोद पुत्र रामरती और नेवाराम के रूप में हुई है. सभी घायल गांव बड़ेपुरा, जिला पीलीभीत के रहने वाले बताए गए हैं. हादसे के बाद घायलों को तत्काल खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया. डॉ पूजा ने बताया कि सभी की हालत गंभीर है और घायलों के बेहोशी की हालत लाया गया था.

-हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने और ईको गाड़ी में फंसे शव को बाहर निकालने के लिए राहत कार्य शुरू किया गया. मशक्कत के बाद शव को निकाला गया. पुलिस ने शवों की पहचान कराने के साथ हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

‘जो ब्रोशर में दिखाया है, वही बनाकर दो’: सुप्रीम कोर्ट की बिल्डरों को चेतावनी, घर खरीदारों से खिलवाड़ नहीं

नेता-विधायक भी इसी रास्ते से गुजरते हैं… 20 से ज्यादा गांवों की लाइफलाइन साहुपुरा रोड पर हर सफर जोखिम भरा

दिल्ली-NCR में प्रदूषण के खिलाफ महामंथन: 5 राज्यों के अधिकारियों संग बैठक, हॉटस्पॉट पर कड़ी निगरानी

paddy crop | paddy crop farming tips | farming | धान की फसल को बचाने के चक्कर में क्या गलती कर रहे हैं? 30 साल से खेती कर रहे किसान ने दी जरूरी सलाह

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से BJP सरकार क्यों बैकफुट में है? सीएम सैनी के ऑफर के बाद भी क्यों नहीं मान रहे हड़ताली

कौन है हरियाणा के अमन जाजी, एक गाने के YouTube पर आ चुके हैं 1785632098 व्यूज, सीएम नायब सैनी से क्यों मिले