Gurugram-Delhi Traffic Alert: शिव मूर्ति के पास भारी जलभराव, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें कौन सा रूट सही | State

On: September 4, 2026 11:38 PM
Follow Us:

Gurugram Delhi Traffic Alert
गुरुग्राम-दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: शिव मूर्ति के पास भारी जलभराव, वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग की सलाह

नई दिल्ली. भारत में इस मानसून पूरे जोर पर है और बारिश ने हर जगह मुश्किल खड़ी कर रखी है. शुक्रवार को हुई बारिश ने गुरुग्राम और दिल्ली में जगह जगह जलजमाव की स्थिति पैदा कर दी. इसकी वजह से कई इलाकों में ट्रैफिक जाम लग गया और सड़क पर गाड़ियों की लंबी लाइन देखने को मिली. स्थिति को देखते हुए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की.

गुरुग्राम और दिल्ली के कई इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश ने सड़क की स्थिति को बद से बदतर कर दिया. जगह जगह पर पानी जम गया और स्थिति ऐसी हो गई की सड़क पर सिर्फ गाड़ियां ही नजर आ रही थी. कुछ घंटों हुई बारिश ने कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी. बादल जमकर बरसे और जिसका असर गुरुग्राम-दिल्ली मार्ग पर भी देखने को मिला. बरसात का सबसे ज्यादा प्रभाव शिव मूर्ति के पास की सड़क पर देखने को मिला. यहां के आस पास में पानी इतना ज्यादा भर गया कि सड़क जाम हो गया. जलभराव की वजह से यातायात का दबाव बढ़ गया है. आती जाती दोनों तरफ की गाड़ियों में बैठे लोगों को जाम में फंसने की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

जल जमाव की वजह से जाम को देखते हुए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. पुलिस ने गुरुग्राम से दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों से अपील की है कि वे शिव मूर्ति वाले मार्ग पर जाने से बचें. इस तरह से जाने की जगह किसी और रास्ते का इस्तेमाल करें. ट्रैफिक पुलिस ने बताया, गुरुग्राम से दिल्ली जाने वाले रास्ते पर गाड़ियों में चल रहे लोग इफको चौक से यू-टर्न लेकर एमजी रोड की तरफ जा सकते हैं. वहां से आगे जाने वाले आया नगर बॉर्डर से होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं.

जिन लोगों को गुरुग्राम से दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ जाना है उन यात्रियों और वाहन चालकों को भी खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. ट्रैफिक पुलिस ने एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को शिव मूर्ति की जगह द्वारका एक्सप्रेसवे की तरफ जाने वाले रास्ते का चयन करने की सलाह दी है. ऐसा करने से उन सभी यात्रीयों को जलभराव वाले हिस्से से बचने में मदद मिल सकती है.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

साइकिल से ऑफिस जाते समय हादसा, जलभराव में लाइव तार की चपेट में आकर युवक की मौत

Gurugram Crime news : गुरुग्राम में बदमाशों के हौसले बुलंद, 20-25 हथियारबंद हमलावरों ने मचाया आतंक, घर में घुसकर परिवार पर हमला | गुरुग्राम

Delhi-NCR Rain Update: 5 वीडियो बदल देंगे आपके घर से बाहर निकलने का इरादा! दिल्ली से गुरुग्राम तक ‘महाजाम’, भारी बारिश के बाद सड़क बने समंदर | National

Hibiscus Tea Recipe : पीकर हो जाओगे मस्त, चुटकियों में तैयार…जानिए गुड़हल की चाय बनाने का सबसे आसान तरीका

कौन हैं सुभाष शर्मा? 8 महीने में बदल डाली जर्जर सरकारी स्कूल की सूरत, अब मिलेगा पुरस्कार

भारी बारिश में भी किसानों का आंदोलन जारी, कहा- किसानों का सब्र देखना चाहती है सरकार