Faridabad News: रूस से MBBS कर लौटे 2 डॉक्टर्स का हाई वोल्टेज ड्रामा ! नशे में पुलिस से भी की बदसलूकी | फरीदाबाद

On: September 5, 2026 7:43 AM
Follow Us:

Faridabad News, Faridabad Latest News, Faridabad Doctors News, Faridabad Hindi News, Faridabad Viral News, Faridabad News in Hindi, फरीदाबाद न्यूज, फरीदाबाद लेटेस्ट न्यूज, फरीदाबाद वायरल न्यूज
फरीदाबाद में 2 अलग-अलग डॉक्टर्स ने नशे की हालत में खूब हंगामा किया।

Faridabad Viral News: विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई कर लौटे 2 डॉक्टर्स ने फरीदाबाद में खूब हंगामा किया। नशे में धुत होकर उन्होंने हाई वोल्टेज ड्रामा किया और पुलिसकर्मियों के साथ भी बदसलूकी की। दोनों घटनाएं अलग-अलग जगहों पर हुईं। दोनों मामलों से जुड़े सोशल मीडिया पर वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। पहला मामला बड़खल झील के पास का है। पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम बड़खल झील के पास पर्यटन विभाग की जमीन पर कुछ युवक पार्टी कर रहे थे। वहां शराब पीने और नॉनवेज बनाने के दौरान हुड़दंग मचाया जा रहा था। सूचना मिलने पर अनखीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस को देखते ही पार्टी कर रहे कई युवक भाग निकले, लेकिन रूस से एमबीबीएस करके आए एक डॉक्टर को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी को मेडिकल जांच के लिए बीके अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया, जहां उसने पुलिसकर्मियों और डॉक्टरों के साथ जमकर अभद्रता की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। पुलिस के मुताबिक इस मामले में बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों ने डॉक्टर की इस हरकत पर जमकर गुस्सा निकाला।

सेक्टर-20 के निजी अस्पताल में दूसरी घटना

दूसरा मामला सेक्टर-11 चौकी क्षेत्र के तहत आने वाले सेक्टर-20 के एक निजी अस्पताल का है। यहां रूस से लौटे एक डॉक्टर को खराब प्रदर्शन के चलते नौकरी से हटा दिया गया था। इसी रंजिश के चलते वह बुधवार रात नशे की हालत में अस्पताल पहुंचा और वहां मौजूद एक अन्य डॉक्टर के साथ बदसलूकी करने लगा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को मेडिकल जांच के लिए बीके अस्पताल लेकर गई, जहां उसने यहां भी हंगामा किया। सूरजकुंड थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह और पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार इस दूसरे मामले में शिकायत के आधार पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा में 30 दिन से हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, जगह-जगह लगे कचरे के ढेर, आखिर क्यों नहीं थम रहा विवाद?

साइकिल से ऑफिस जाते समय हादसा, जलभराव में लाइव तार की चपेट में आकर युवक की मौत

Gurugram Crime news : गुरुग्राम में बदमाशों के हौसले बुलंद, 20-25 हथियारबंद हमलावरों ने मचाया आतंक, घर में घुसकर परिवार पर हमला | गुरुग्राम

Delhi-NCR Rain Update: 5 वीडियो बदल देंगे आपके घर से बाहर निकलने का इरादा! दिल्ली से गुरुग्राम तक ‘महाजाम’, भारी बारिश के बाद सड़क बने समंदर | National

Gurugram-Delhi Traffic Alert: शिव मूर्ति के पास भारी जलभराव, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें कौन सा रूट सही | State

Hibiscus Tea Recipe : पीकर हो जाओगे मस्त, चुटकियों में तैयार…जानिए गुड़हल की चाय बनाने का सबसे आसान तरीका