हरियाणा: हिसार में रोडवेज बस पलटी, 20 वर्षीय छात्र की मौत; 4 छात्राएं गंभीर घायल

On: May 26, 2025 2:23 PM
Follow Us:
हरियाणा

हरियाणा के हिसार जिले में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी हरियाणा रोडवेज की बस राजली गांव के पास पलट गई, जिसमें 20 वर्षीय छात्र खुशी मोहम्मद की मौत हो गई। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हादसे में 4 छात्राएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


कैसे हुआ हादसा – जानिए पॉइंट में

  • बस में थे 65 यात्री, ज्यादातर स्टूडेंट्स: हादसा सुबह 9:30 बजे हुआ, जब 52 सीटर रोडवेज बस में करीब 65 यात्री सवार थे। इनमें कोचिंग सेंटर और स्कूल के छात्र-छात्राएं भी शामिल थे।

  • गिरे पेड़ को साइड से निकालने की कोशिश: हादसा राजली-बहबलपुर रोड पर हुआ, जहां तेज आंधी के चलते एक पेड़ गिरा था। ड्राइवर ने बस को कच्चे में उतारकर निकालने की कोशिश की, लेकिन बारिश से गीली जमीन में बस का एक हिस्सा धंस गया और बस खेतों में पलट गई।

  • ग्रामीणों ने यात्रियों को बचाया: हादसे के बाद कई यात्री बस में फंस गए थे। स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।


इकलौते बेटे की मौत, घर में मचा कोहराम

मृतक छात्र खुशी मोहम्मद (20) हिसार के राजली गांव का निवासी था और कंप्यूटर कोर्स कर रहा था। उसके पिता फूलदीन CRPF में दिल्ली तैनात हैं और मां आंगनबाड़ी वर्कर हैं। एक बहन भी है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पिता फूलदीन की ड्यूटी पर जाते ही बेटा चला गया, अब घर लौटी लाश…


ड्राइवर की लापरवाही का आरोप

मृतक के दोस्त कुलदीप के मुताबिक, ड्राइवर ने पेड़ के पास स्पीड में कट मारा, जिससे बस पलट गई। स्टूडेंट्स ने भी ड्राइवर पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

यह बस नारनौल से हिसार आ रही थी, जो मोठ, लुहारी, डाटा, गुराना, राजली से होकर गुजरती है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now