Last Updated:
Gurugram Accident: हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-5 में तेज रफ्तार कार ने 2 साल की बच्ची को कुचल दिया और इस वजह से उसकी मौके पर मौत हो गई. भाई बाल-बाल बचा. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू की. घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है.
सेक्टर-5 इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर खेल रही महज दो साल की मासूम बच्ची को बेरहमी से कुचल दिया.
गुरुग्राम. साइबर सिटी गुरुग्राम से एक बेहद ही दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है. सेक्टर-5 इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर खेल रही महज दो साल की मासूम बच्ची को बेरहमी से कुचल दिया. इस दर्दनाक हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पास खड़ा उसका भाई खुशकिस्मती से बाल-बाल बच गया. हादसे के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है.
घटना गुरुग्राम के सेक्टर-5 की है. रोज की तरह दो साल की मासूम अपने भाई के साथ घर के बाहर खेल रही थी. बच्चे अपनी ही धुन में मगन थे, तभी वहां से गुजर रही एक अनियंत्रित कार काल बनकर आई. जब तक कोई कुछ समझ पाता या बच्चों को वहां से हटा पाता, बेकाबू कार ने मासूम बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया और रौंदते हुए आगे निकल गई.
आरोपी की तलाश कर रही पुलिस
इस खौफनाक हादसे में बच्ची को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. गनीमत यह रही कि पास में खेल रहे उसके भाई को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और उसकी जान बाल-बाल बच गई. यह पूरी दर्दनाक घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए मासूम को कुचला. हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में मातम पसर गया. सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपी ड्राइवर की पहचान की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही फरार कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें












