Last Updated:
सोनीपत में दोस्त ने दोस्त की चाकू से गला काटकर हत्या की. पैसे चोरी के शक में ढोलू उर्फ विक्की की हत्या हुई. गोहाना क्राइम यूनिट ने विक्रम और प्रीतम को गिरफ्तार किया. शव नाले से बरामद.
सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत के गोहाना से दोस्ती से भरोसा उठाने का मामला सामने आया है. जहा जिगरी दोस्त ही पैसे चोरी होने के शक में अपने ही दोस्त की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी है.मामले में गोहाना क्राइम यूनिट ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में खुलासा किया है.फिलहाल पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी.
जानकारी के अनुसार, बीती 5 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में गोहाना के गांव इंद्रगढ़ी के रहने वाले ढोलू उर्फ विक्की सन्दिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था. इसके बाद बीती 1 सितंबर को उसके चाचा संजय ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका भतीजा ढोलू उर्फ विक्की निवासी इंद्रगढ़ी घर से गायब है और ढोलू के दोस्त विक्रम और प्रीतम पर अपहरण का शक जताया था. जिसके बाद पुलिस ने मामले में आगे जब जांच बढ़ाई तो मामले में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है.
मामले में पुलिस के सामने आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने ढोलू उर्फ विक्की की हत्या कर दी है,हत्या एक चाकू से गला काटकर की गई थी. जिसके बाद उसके शव को गोहाना के पास एक नाले में पुलिया के नीचे छुपा दिया था पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी विक्रम रूखी गांव और प्रीतम भटगांव का रहने वाले हैं.
एसीपी क्राइम राजपाल ने बताया कि ढोलू उर्फ विक्की,विक्रम और प्रीतम तीनों जिगरी दोस्त थे और 30 से 40 दिन पहले हरिद्वार एक किराए की टैक्सी लेकर गए थे. जहां पर प्रीतम के 18 हजार रुपए चोरी हो गए थे और इसके बाद प्रीतम और विक्रम ने हरिद्वार से वापस आने के एक सप्ताह बाद ढोलू उर्फ विक्की को पार्टी के बहाने गाड़ी में ले गए और पैसे चोरी होने के शक के आधार पर विक्की से पूछताछ करने लगे और जब ढोलू उर्फ विक्की ने मना कर दिया तो उसे 10 रुपए में खरीदे गए सब्जी काटने वाले चाकू से गला काटकर मार दिया और नाले में शव को पुलिया के नीचे छुपा कर फरार हो गए. फिलहाल मामले में गहनता से जांच जारी है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें













