लगातार बढ़ रहा है कद, कौन हैं राज्यसभा सांसद संजय भाटिया, जिन्हें BJP ने SC मोर्चा का बनाया प्रभारी

On: September 11, 2026 12:29 AM
Follow Us:

Last Updated:

Who is BJP MP Sanjay Bhatia: भाजपा ने अपने मोर्चों के प्रभारियों का ऐलान किया. राज्यसभा सांसद संजय भाटिया को एससी मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है. वह पीएम मोदी के करीबी और मनोहर लाल खट्टर के भी करीबी माने जाते हैं.

 कौन हैं राज्यसभा सांसद संजय भाटिया, जिन्हें BJP ने SC मोर्चा का बनाया प्रभारीZoom

सांसद संजय भाटिया को पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ.

चंडीगढ़. भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को अपने अलग अलग मोर्चों के प्रभारियों का ऐलान कर दिया है. हरियाणा के पानीपत के रहने वाले राज्यसभा सांसद संजय भाटिया का कद एक बार फिर से बढ़ गया है. उन्हें एससी मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है. ऐसे में आईए जानते हैं कौन हैं सजय भाटिया

जानकारी के अनुसार, 59 साल के संजय भाटिया पीएम नरेंद्र मोदी के करीबियों में गिने जाते हैं. संजय भाटिया का जन्म 29 जुलाई 1967 को हुआ और वह पानीपत के मॉडल टाउन के रहने वाले हैं.

करनाल सीट से भाजपा सांसद रहे संजय भाटिया ने 53 साल के इतिहास में लोकसभा चुनाव मे सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी. 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा को 6 लाख 56 हजार 142 वोटों से हराया था. संजय कॉलेज के दिनों से ही बीजेपी की छात्र ईकाई एबीवीपी से जुड़े थे.

साल 1987 में मंडल सेक्रेटरी बनने के बाद 1989 में वह एबीवीपी के जिला महासचिव बने. साल 1998 में संजय भाटिया को बीजेपी युवा मोर्चा का राज्‍य महासचिव बनाया गया. संजय भाटिया ने बीकॉम की पढ़ाई की है और वह पानीपत के आईबी कॉलेज के छात्र रहे है. वह 2015 से 2021 तक स्टेट जनरल सेक्रेटरी भी रहे हैं.

राज्यसभा के लिए चुने गए थे सांसद

इसी साल मार्च महीने में हरियाणा में राज्यसभा के लिए चुनाव हुए थे और 16 मार्च के बाद उन्होंने जीत हासिल की थी. हाल ही में संजय भाटिया को बीते माह 17 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी ने ने राष्ट्रीय महामंत्री पद भी बनाया था. वह लगातार संगठन का काम देखते रहे हैं. संजय भाटिया को पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के करीबी माना जाता है. भाटिया के एक पंजाबी चेहरे के रूप में जाने जाते हैं और करनाल और पानीपत में पंजाबी वोटर्स अधिक हैं.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

‘दोषी को सजा दें..निर्दोष को नहीं’, चंडीगढ़ में UBER और Rapido पर क्यों लगा बैन? पूर्व IAS अशोक खेमका भी विवाद में कूदे, बोले- नासमझी भरा फैसला

Taiwanese Pink Guava | Guava Farming Tips | Farming Tips | अमरूद के 300 पेड़ों पर महिला क्यों बांध रही है पन्नी? वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे

4900 करोड़ से तैयार हो रहा अंबाला-शामली 6-लेन एक्सप्रेसवे, सिर्फ 1.5 घंटे में पूरा होगा सफर, 4 राज्यों की बदल जाएगी रफ्तार

ambala lieutenant success story: 6 बार फेल, फिर 7वीं बार में मारी बाजी… अंबाला के राहुल ऐसे बनें लेफ्टिनेंट, गांव आते ही जोरदार स्वागत

‘जब जिले में पहले से पुलिस लाइन, तो सुनेपड़ में दूसरा क्यों?’… पंचायत की जमीन को लेकर जनता में बवाल

Mewat – 9-9-26- Nuh mahila dahej htya script story